Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Tuesday, September 22
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
Home » टाटानगर : लीज की जमीन पर कब्जा दिलाने के विरोध में रेलकर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास
न्यूज हंट

टाटानगर : लीज की जमीन पर कब्जा दिलाने के विरोध में रेलकर्मी ने किया आत्मदाह का प्रयास

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 28, 2023
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलकर्मी का दावा – पिता को मिली थी लीज, जालसाजी कर कारोबारी को दिलाया जा रहा कब्जा

JAMSHEDPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल के टाटानगर में लीज की जमीन पर कब्जा दिलाने गये इंजीनियरिंग विभाग और आरपीएफ की टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए रेलकर्मी सुनील पिल्ले (58) ने बुधवार 28 जून को आत्मदाह करने की कोशिश की. गंभीर स्थिति में रेलकर्मी को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. पिल्ले टाटानगर इलेक्ट्रिक लोको शेड में सीनियर टेक्नीशियन हैं. सुनील का दावा है कि रेलवे ने उनके पिता को प्लॉट नंबर 53 की जमीन 99 साल के लिए जमीन लीज पर दी थी. यह जमीन रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर नंबर टी-45/7 के बगल में स्थित है. इस पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी कारोबारी ओमप्रकाश कसेरा (प्रकाश स्टोर) को कब्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रिकार्ड में यह प्लाट विक्रमा तिवारी के नाम से आवंटित है. जिससे अधिकार लेकर ओमप्रकाश कसेरा यहां गोदाम बनाने का प्रयास कर रहा है. इसका विरोध रेलकर्मी के परिवार दिया किया जा रहा था. ऐसा बताया जाता है कि कारोबारी ही जमीन की लीज रेंट का किराया भी चुका रहा है. हालांकि रसीद अब भी विक्रमा तिवारी के नाम से कट रही है. रेलवे नियमों के अनुसार लीज जमीन के नाम का स्तानांतरण परिवार के नाम से ही हो सकता है लेकिन कई लोगों ने आपसी मिलीभगत से एग्रीमेंट बनाकर जमीन पर दूसरों का अधिकार दे दिया है. टाटानगर में रेलवे लीज जमीन के लगभग 80 फीसदी मामलों में यह हुआ है और वास्तवित लीजधारी की जगह दूसरे व्यक्ति का जमीन पर कब्जा चल रहा है.

रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के प्लॉट नंबर 53 पर दावा जताने वाले ओमप्रकाश कसेरा (प्रकाश स्टोर) की ओर से रेलवे लैंड विभाग को दिये गये आवेदन के बाद आरपीएफ की टीम आज जमीन पर कब्जा दिलाने गयी थी. इस बीच सुनील पिल्लई की पत्नी और बेटी ने काम रोक दिया. दोनों ने केरोसिन से खुद को जलाने की कोशिश की. दोनों को हिरासत में लेने के बाद रेलकर्मी सुनील पिल्लई ने जमीन पर अपना दावा जताते हुए किरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया.

सुनील पिल्लई ने कहना है कि ट्रैफिक कॉलोनी के क्वार्टर नम्बर- टी-45/7 से सटी लीज की खाली जमीन प्लॉट नंबर 53 पर ओम प्रकाश कसेरा जालसाजी व इंजीनियिरंग विभाग के लोगों से मिलकर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है. वह जमीन राम नाथ पिल्लई यानी उनके पिता को मिली थी. उनकी मौत के बाद बड़े भैया अनिल पिल्लई व विक्रमा तिवारी ने ओम प्रकाश कसेरा के साथ मिलकर गलत दस्तावेज बनाया और रेलवे इंजीनियरिंग विभाग से मिलकर जमीन पर कब्जा करना चाहता है.

घटना के बाद से टाटानगर का रेलवे इंजीनियरिंग विभाग व आरपीएफ बचाव की मुद्रा में है. सवाल यह अहम है कि जब प्लॉट विक्रमा तिवारी के नाम से आवंटित है तो रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी किस तरह ओमप्रकाश कसेरा को जमीन का कब्जा दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे थे? रेलवे लीज के नियमों के अनुसार जमीन पर किसका दावा बनता है? इसके लिए जरूरी जांच की प्रक्रिया पूरी की गयी या नहीं? क्या इंजीनियरिंग विभाग व आरपीएफ के अधिकारी कारोबारी के प्रभाव में यह काम कर रहे थे जिसका विरोध करते हुए रेलकर्मी को यह कदम उठना पड़ा?

Spread the love
ckp division Railway worker attempted self-immolation in Tatanagar Rigging in the lease of railway land in Tatanagar SER
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group