Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

सिटीजन जर्नलिस्ट

खड़गपुर : अश्विनी क्रिकेट एकाडमी के क्रिकेट लीग टूर्नामेंट की विजेता रही स्पोर्टस स्टार

विजेता टीम के साथ मनीष झा

Kharagpur. अश्वनी क्रिकेट एकादमी ने बच्चों का हौसला बढ़ाने एवं नये उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सिली प्वाइंट क्रिकेट मैदान में आठ टीमों के बीच ड्यूज बॉल का लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. अश्विनी एकादश, सिली प्वाइंट, गोपाल एकादश, सेरसा, खड़गपुर ब्लूज, स्पोर्टस स्टार, स्पीडऑन, वारियर्स एकादश ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया. फाइनल मैच स्पोर्टस स्टार एवं वारियर्स एकादश के बीच हुआ और स्टार स्पोर्टस विजेता रही. स्पोर्टस स्टार के अर्जोदीप मंडल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेठ खिलाड़ी एवं प्रतिभा मंडी को सर्वश्रेठ बल्लेबाज घोषित किया गया.

खिलाड़ियों को मनोरंजन करने वाले भी किये गये पुरस्कृत

प्रत्येक टीम से दो महिला खिलाड़ियों ने भी भाग लिया. ऐश्वर्या, चिंकी, प्रतिभा मंडी, संचेता, सूर्या, दीपेश, सिद्धार्थ, सक्षम, सरान्या, सौभिक जाना, रेहान, डीजे, अभिषेक आदि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने खेल से दर्शकों का मनमोह लिया. अंपायरों की भूमिका में वेंकट, मनीष झा, उत्तम सिंह रहे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में तारकेश, शशि शर्मा, कुमार, क्रांति वर्मा, कृष्णा राव, महेश शर्मा, समाधि, अनिकेत, विपिन, बीके, वेंकट, मनीष झा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मीडिया से बात करते हुए मनीष झा ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट बच्चों में खेल भावना का विकास करते हैं तथा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं. साथ ही इतने बेहतरीन किक्रेट के आयोजन के लिए अश्विनी क्रिकेट एकाडमी के तारकेश, कृष्णा, शशि शर्मा एवं सिली प्वाइंट के महेश शर्मा का आभार प्रकट किया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...