Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

सिंगापुर के चीफ जस्टिस सुंदरेश मेनन ने देखी भारत के सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई

नई दिल्लीः सिंगापुर के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सुंदरेश मेनन ने भारत के सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई देखी. इस बेंच की अध्यक्षता भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने की थी.

इस मौके पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने जस्टिस सुंदरेश मेनन का स्वागत किया और कहा कि चीफ जस्टिस सुंदरेश मेनन को आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है जो कि शनिवार को फाउंडेशन डे पर एक वार्षिक व्याख्यान यानी लेक्चर देने वाले हैं.

सिंगापुर में 2012 से चौथे मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सेवा दे रहे न्यायाधीश मेनन उच्चतम न्यायालय की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए शनिवार को होने वाले एक समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं. इस कार्यक्रम में जस्टिस संजय किशन कौल द्वारा स्वागत संबोधन किया जाएगा इसके बाद सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ समारोह को संबोधित करेंगें.

सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश समारोह में ‘‘बदलते विश्व में न्यायपालिका की भूमिका’’ पर एक व्याख्यान देंगे. इस कार्यक्रम को न्यायमूर्ति एस के कौल और प्रधान न्यायाधीश भी संबोधित करेंगे.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट 4 फरवरी को पहली बार फाउंडेशन डे सेलिब्रेट करने वाला है. 28 जनवरी 1950 को सुप्रीम कोर्ट की स्थापना हुई थी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...