Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

रेलवे मेंस यूनियन के सीओबी की मान्यता के बाद मिली पीएनएम की सुविधा

KOLKATTA : कोलकाता. दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन को स्थाई वाली तंत्र (पीएनएम.) में हिस्सा लेने की अनुमति मिल गयी है. अब तक यह अधिकार सिर्फ रेलवे मेंस कांग्रेस के पास था. रेलवे मेंस यूनियन के वरिष्ठ जोनल उपाध्यक्ष कामरेड शिव जी शर्मा तथा डिविजनल संयोजक कामरेड एमके सिंह ने रेल प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत किया है. दोनों नेताओं ने इसे रेलकर्मियों की जीत बताया और कहा कि जोन से इस आशय का पत्र जारी होने के बाद अब यूनियन सीओबी विभिन्न फोरम पर रेलकर्मियों की बात गंभीरता से रख सकेगी.

पीएनएम सुविधा मिलने के बाद रेलवे मेंस यूनियन के नेताओं ने चक्रधरपुर रेलमंडल के सीनियर डीओएम से मिलकर नये साल की शुभकामना के साथ रेलकर्मियों की समस्याओं पर आगे साकारात्मक पहल करने को लेकर बात की. ओवरटाइम व टीए के लंबित मामलों को निष्पादन के अलावा सीनियर डीओएम ने यूनियन नेताओं को हर कदम पर सहयोग का आश्वासन दिया. इस मौके पर मंडल संयोजक एम के सिंह, सेंट्रल ऑफिस बियरर शिवजी शर्मा, एसएन शिव, मुकेश कुमार सिंह आदि नेता शामिल थे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...