NEW DELHI : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबल के 19800 पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए 18 से 25 साल उम्र तक के युवा आवेदन कर सकते हैं. इस खबर से खुश होने वालों के लिए बुरी खबर है. विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और कई वेबसाइ्स पर यह खबर पढ़कर सरकारी नौकरी की उम्मीद लगा रहे लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है. रेल मंत्रालय ने आरपीएफ में 19800 कांस्टेबल की भर्ती की खबर को लेकर जरूरी जानकारी दी है.
रेल मंत्रालय ने आरपीएफ में 19800 कांस्टेबल भर्ती की खबर को फर्जी करार दिया है. रेल प्रशासन ने कहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती का कोई नोटिफिकेशन रेल मंत्रालय ने अपनी किसी आधिकारिक वेबसाइट या प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए जारी नहीं किया है. इस खबर पर किसी को ध्यान नहीं देना चाहिए.
पीआइबी ने जारी संदेश में बताया गया है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल के 19800 पदों की भर्ती के संबंध में सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में एक काल्पनिक संदेश प्रसारित किया जा रहा है. इस संबंध में यह सूचित किया जाता है कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है.
यह दोहराया जाता है कि यह खबर फर्जी है और किसी को भी इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































