Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » कोयले का कलंक : बंडामुंडा RPF इंस्पेक्टर सोना के बाद आरवीपी सिंह भी अटैच, दोनों स्पेशल किये गये सस्पेंड
    रेलहंट स्पेशल

    कोयले का कलंक : बंडामुंडा RPF इंस्पेक्टर सोना के बाद आरवीपी सिंह भी अटैच, दोनों स्पेशल किये गये सस्पेंड

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 12, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ASC/RPF/ROU ने की कार्रवाई, राजधानी से राउरकेला पहुंचे सीनियर कमांडेंट ओंकार सिंह
    • CIB/SIB समेत ASC के स्पेशल की टीम को भी नहीं पता चला, क्या चल रहा है बंडामुंडा में !

    ROURKELA : चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा में आरपीएफ (RPF) कोयले का कलंक नहीं धो पा रहा है. यह वहीं कोयला है जिसके कारण 18 फरवरी 2020 को बंडामुंडा इंस्पेक्टर एमके सोना को गार्डेनरीच मुख्यालय अटैच कर दिया गया था जबकि एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल समेत पांच को तत्काल से आद्रा रेलमंडल भेजा गया था. उसी समय बतौर प्रभारी आरवीपी सिंह को बंडामुंडा का चार्ज दिया गया था. रेलहंट ने तभी इस बात की आशंका जतायी थी कि अब किसकी बारी ?

    यह भी पढ़ें : SER : आरपीएफ को लगा कोयले का कलंक, बंडामुंडा से हटाये गये प्रभारी एमके सोना, अब किसकी बारी ?

    इंस्पेक्टर आरवीपी सिंह (रणविजय प्रताप सिंह)

    देर से ही सही इंस्पेक्टर आरवीपी सिंह (रणविजय प्रताप सिंह) की बारी आ ही गयी और उन्हें सहायक कमांडेंट राजीव उपाध्याय के आदेश पर डीआरसी चक्रधरपुर से अटैच कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर उनके स्पेशल जवानों में शामिल एके सिंह और राहुल यादव को सस्पेंड कर दिया गया है. प्रारंभिक सूचना यह है कि सहायक कमांडेंट ने बंडामुंडा यार्ड के पी केबिन के पास खड़ी मालगाड़ी से कोयला उतारते आरएस कॉलोनी निवासी दिनेश मुंडा को पकड़ा है. उसके पास से कोयला भी बरामद किया गया. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी.

    डांगुवापोसी में दो रेलकर्मियों को बंधक बनाकर पीटकर जख्मी कर देने और 10 लाख से अधिक का ओएचई वायर ट्रक लगाकर लूट ले जाने वाली घटना पर इतनी तेजी नहीं देखी गयी जितनी तेजी इस घटना पर दिखी. सीनियर कमांडेंट ओंकार सिंह भागे-भागे राजधानी एक्सप्रेस से राउरकेला होते हुए बंडामुंडा पहुंच गये. पूरे इलाके का निरीक्षण किया और बताया जाता है कि उन्हें यहां कोयला चोरी के जुड़े कई प्रमाण भी मिले हैं. यहां मीडिया से बातचीत में सीनियर कमांडेंट ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिफ्त आरपीएफ के लोग बख्से नहीं जायेंगे. 

    अब सवाल यह उठता है कि 2020 में इसी बंडामुंडा में कोयला चेारी के मामले में इंटरनल विजिलेंस ग्रुप (आईवीजी) की रिपोर्ट पर तत्कालीन RPF इंस्पेक्टर एमके सोना को अटैच कर दिया गया था लेकिन उन्हें निलंबित नहीं किया गया. उस घटना के दो साल बाद फिर से कोयले चोरी के मामले में ही इंस्पेक्टर आरवीपी सिंह को अटैच तो किया गया,  लेकिन निलंबन की कार्रवाई नहीं की गयी न ही इसकी अनुशंसा RPF/IG से की गयी है. संभव है जल्द ही उन पर निलंबन की कार्रवाई भी कर दी जाए. हां. फिलहाल बली का बकरा दो स्पेशल जवानों को जरूर बना दिया गया जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. अब सवाल यह उठता है कि क्या फरवरी 2020 के बाद से बंडामुंडा में कोयले की चोरी पूरी तरह बंद हो गयी थी ?

    अगर, यहां चोरी पहले की तरह चल रही थी तो क्या उसका पता आरपीएफ के खुफिया तंत्र CIB/SIB के लोगों को नहीं था ? क्या CIB/SIB, सहायक कमांडेंट की स्पेशल टीम के लोग कहां थे ? क्या यहां चल रही अवैध गतिविधियों पर कोई रिपोर्ट पहले कभी सीनियर कमांडेंट और SER/RPF/IG को की गयी थी ?  अगर नहीं तो फिर अचानक एक घटनाक्रम पर की गयी पूरी कार्रवाई का सच क्या है. सोमवार को महकमे में यह चर्चा जरूर रही कि जब शीर्ष नेतृत्व अपना एजेंडा सेट करने में लगा हो, तब सिस्टम निरंकुश और व्यवस्था भ्रष्ट ही होती है, क्योंकि तब नीचे देखने वाला कोई नहीं होता!

    यह जगजाहिर है कि बंडामुंडा और आदित्यपुर में मालगाड़ी रैक से धड़ल्ले से काेयला स्थानीय लोगों के समूह गिराते हैं और इसका वीडियो तक कई बार वायरल हो चुका है. कभी इस पर किसी भी स्तर पर गंभीरता नहीं दिखायी गयी. यह क्रम अब भी जारी है.स्टेशन प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों में अवैध हॉकरों के नेटवर्क से आरपीएफ का कनेक्शन भी जगजाहिर है. हां दिखावे की कार्रवाई जरूर कभी-कभी SER/RPF/IG अथवा कमांडेंट के स्तर पर हो जाती है लेकिन सुरक्षा बल में अटैचमेंट का खेल बड़ा निराला है. टाटानगर स्टेशन से बच्ची के अपहरण में प्रभारी संजय तिवारी का अटैचमेंट एक सप्ताह में टूट गया था, ऐसे कई वाकये है, तो क्या यह मान लिया जाये कि बंडामुंडा में भी आरवीपी सिंह की वापसी निर्धारित शर्तों पर जल्द हो जायेगी ? या इस बार उन्हें निपटा दिया जायेग, जवाब सामने आ ही जाएगा.

    किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 9905460502 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

     

    CKP DIV RPF RPF CONSTABLE SUSPENF RPF INSPECTOR ATTACHED
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleNAGPUR : वंदे भारत के चालकों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, बढ़ाया हौसला, दिखायी हरी झंडी
    Next Article स्वदेशी दिवस पर DPRMS के शिविर में 74 यूनिट रक्तदान, केवीबीडीओ ने किया सहयोग
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

    October 6, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

    September 30, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group