Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » जीएम की पोस्टिंग… रेल विभाग ! उलट !! पलट !!! फिर उलट !!!!
    सिटीजन जर्नलिस्ट

    जीएम की पोस्टिंग… रेल विभाग ! उलट !! पलट !!! फिर उलट !!!!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 9, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जीएम की पोस्टिंग के बारे में अगर आप इस बात से निश्चिंत हैं कि हमने जो किया है, वह सही है, तो आप पूरे देश को बताएं, क्यों हुआ? कैसे हुआ? ऐसी उम्मीद तो आपसे पूरा देश कर ही सकता है ! 

    प्रेमपाल शर्मा

    भारत के संदर्भ में यह फ्रेंच उक्ति कुछ-कुछ ठीक लगती है “more things change, the more they stay the same” … रेल विभाग को सुधारने के लिए उठाए कुछ अच्छे कदमों के बीच जनरल मैनेजर की हाल की नियुक्तियां सारे माहौल को विवादास्पद और खराब बना रही हैं. किसी भी संगठन/विभाग में अधिकारी/कर्मचारी का मनोबल सबसे महत्वपूर्ण होता है. कहते भी हैं “लड़ाईयां केवल बंदूक से नहीं लड़ी जातीं, उन्हें साधने वाले हाथों से लड़ी जाती हैं ! ”

    काफी कवायत के बाद जनरल मैनेजर कौन बनेगा ? इसका फैसला हुआ, लेकिन इसमें पारदर्शिता कहीं नहीं दिखाई देती! कोई अपने को कैसे समझाएगा कि उसने गलती कहां की? उसे किस दिशा में बेहतर करने की जरूरत आगे रहेगी? क्या भविष्य में कोई अपने कैरियर के बारे में निश्चिंत हो पाएगा ?

    क्या यह सब बातें उसकी रचनात्मकता और बेहतर करने के कौशल को खत्म नहीं कर देंगे ? माना आपका फैसला सही है, तो आप उसे पब्लिक कीजिए ! बताइए ! उसे क्वांटिफाई कीजिए ! कि क्यों यही सिलेक्ट हुए ? और बाकी क्यों रह गए ?

    कुछ दरारें फाल्ट लाइंस एकदम साफ हैं. सिविल सर्विसेज – आईआरटीएस, आईआरपीएस और आईआरएएस – या दूसरे विभागों का एक भी अधिकारी नहीं है इसमें, और आने वाले समय में होगा भी नहीं ! तो फिर यूपीएससी परीक्षा पर ही पूरा प्रश्नचिन्ह लग जाता है.

    सूचना क्रांति का सबसे बड़ा फायदा भ्रष्टाचार को दूर करने में हुआ है और आगे भी होता रहेगा. यूनिवर्सिटी परीक्षाओं के रिजल्ट हों, प्रश्नों के की/ आंसर हों, से लेकर सूचना के अधिकार से पारदर्शिता आई है. मेरी समझ से सूचना का अधिकार आजादी के बाद का लोकतंत्र का सबसे अच्छा हथियार सिद्ध हुआ है, बशर्ते कि सरकार उसे पूरी सत्यनिष्ठा से लागू करें, हर विभाग में !

    लेकिन जिस विभाग के सर्वोच्च पद पर अगर आप चुने जाते हैं, अगर वहां पारदर्शिता नहीं होगी, तो आप अपनी फौज को कैसे मोटिवेट कर पाएंगे ? यह ऐसे प्रश्न हैं जो सबको बेचैन किए हुए हैं, और इस पर मंत्रालय की तरफ से तुरंत पूरी पारदर्शिता के साथ तथ्यों को सामने रखने की जरूरत है. अच्छे कदम को उतनी ही पारदर्शिता के साथ सामने रखने की आवश्यकता है.

    इस बीच अच्छी खबर यह आई कि इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विसेज (आईआरएमएस) बनाने और उसकी दो अलग परीक्षाएं करने का निर्णय बदलने की तैयारी है. यह बहुत अच्छा कदम होगा क्योंकि टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल प्रोफेशनल की परीक्षा एक नहीं हो सकती. स्पेशलाइजेशन के जिस युग में हम प्रवेश कर चुके हैं, वहां “सब धान बाइस पसेरी” का फॉर्मूला नहीं चल सकता !

    अक्लमंद वही होता है जो अपनी गलती को तुरंत स्वीकार करता है और किसी भी समाज, व्यक्ति, देश ऐसे ही कदमों से आगे बढ़ते हैं. मुझे शिक्षाविद वैज्ञानिक प्रोफेसर यशपाल – जो बस्ते का बोझ / बर्डेन फ्राॅम बैग कमिटी के अध्यक्ष थे और बाद में नेशनल क्यूरिकुलम फ्रेमवर्क 2005 के भी अध्यक्ष बने, उनकी बात याद आती है कि जो आईआईटी में सिलेक्ट नहीं होते/हुए वे तो पूरी उम्र एक अफसोस दर्द और निराशा में रहते ही हैं, लेकिन जो सिलेक्ट हो जाते हैं वह भी इस पूरी रट्टामार, दमतोडू परीक्षा से गुजर कर बहुत अच्छे नागरिक नहीं बन पाते !

    जीएम की पोस्टिंग के बारे में भी मेरा यही मत है. खलबली दोनों तरफ ही होगी और यह रेलवे के हित में नहीं होगा ! अगर आप इस बात से निश्चिंत हैं कि हमने जो किया है, वह सही है, तो आप पूरे देश को बताएं, क्यों हुआ? कैसे हुआ? ऐसी उम्मीद तो पूरा देश कर ही सकता है! सूचना के अधिकार के तहत तो इतनी उम्मीद पूरे देश को बनती ही है! कौन जाने इस मामले को लेकर कोर्ट कचहरी लोग पहुंचें और पूरे देश की संस्थाओं का समय बर्बाद हो!

    भारतीय रेल के भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाओं सहित !!!!

    प्रेमपाल शर्मा, पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर/जॉइंट सेक्रेटरी, रेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली, 8 नवंबर 2022, Mob. 99713 99046.

    #PrempalSharma #GMPosting #RailwayBoard #IndianRailways

    GMPosting IndianRailways RailwayBoard
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleबोकारो व झालिदा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी हटिया-पूर्णिया व रांची-धनबाद एक्सप्रेस
    Next Article टाटानगर की रेलवे कालोनियों में व्यवस्थागत कमियों को दूर किया जायेगा : एडीइएन
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    सिटीजन जर्नलिस्ट

    बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

    October 4, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    अधिकारी के ‘उत्पीड़न’ ने ले ली जान! राजधानी के आगे कूदे चीफ लोको इंस्पेक्टर, धनबाद के Sr DEE पर FIR

    July 7, 2026
    सिटीजन जर्नलिस्ट

    TATANAGAR : बागबेड़ा वायरलेस मैदान में गंदगी, अंधेरा और नशेड़ियों का डेरा! उपमुखिया बने जनता की आवाज

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group