Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » अधिकारी के ‘उत्पीड़न’ ने ले ली जान! राजधानी के आगे कूदे चीफ लोको इंस्पेक्टर, धनबाद के Sr DEE पर FIR
आरपीएफ-जीआरपी

अधिकारी के ‘उत्पीड़न’ ने ले ली जान! राजधानी के आगे कूदे चीफ लोको इंस्पेक्टर, धनबाद के Sr DEE पर FIR

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 7, 2026
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
रेल थाने में बिलखते परिजन और सीएलआई की फाइल फोटो
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • कोडरमा रेल थाना में FIR : Sr DEE पर लगा लोको इंस्पेक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Koderma/Dhanbad. रेलवे में अधिकारियों की कथित तानाशाही और प्रताड़ना ने एक और हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया. कोडरमा स्टेशन पर सोमवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर चीफ लोको इंस्पेक्टर बंगाली चैंपिया द्वारा की गई खुदकुशी के मामले ने अब गंभीर प्रशासनिक और कानूनी रूप ले लिया है.

मृतक की पत्नी आशापरी होनहागा ने धनबाद के सीनियर डीईई (Sr DEE) रजत कुमार सिंह के खिलाफ कोडरमा रेल थाने में नामजद आवेदन देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का संगीन आरोप लगाया है.

पत्नी का सीधा आरोप है कि बीते 13 मई को एक सुरक्षा सेमिनार के दौरान सबके सामने किए गए सार्वजनिक अपमान, गाली-गलौज और लगातार मिल रही मानसिक प्रताड़ना से टूटकर ही उनके पति ने यह आत्मघाती कदम उठाया. इस हाई-प्रोफाइल मामले के बाद जहां रेल महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं आरोपी सीनियर अधिकारी पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है.

चीफ लोको इंस्पेक्टर बंगाली चैंपिया की सोमवार को राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी थी.

मृतक लोको निरीक्षक की पत्नी आशापरी होनहागा ने धनबाद के वरीय मंडल विद्युत अभियंता (Sr DEE) रजत कुमार सिंह के खिलाफ कोडरमा रेल थाना (जीआरपी) में एक लिखित आवेदन देकर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. पत्नी का सीधा आरोप है कि उनके पति ने सीनियर इंजीनियर की लगातार मानसिक प्रताड़ना, अपमान और अत्यधिक दबाव से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है.

सरेआम अपमान और धक्का देने का आरोप

आशापरी होनहागा द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में एक बेहद चौंकाने वाली घटना का जिक्र किया गया है. शिकायत के मुताबिक, बीते 13 मई 2026 को कोडरमा में रेलवे विभाग की ओर से एक सुरक्षा सेमिनार (Safety Seminar) का आयोजन किया गया था. इस सेमिनार में कई लोको पायलट और रेलकर्मी मौजूद थे.

आरोप है कि इसी कार्यक्रम के दौरान सीनियर डीईई रजत कुमार सिंह ने सभी के सामने क्रू इंचार्ज बंगाली चैंपिया के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उन्हें बुरी तरह अपमानित भी किया. इतना ही नहीं, मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए अधिकारी ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और उनका मोबाइल फोन भी छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया.

तनाव में थे लोको इंस्पेक्टर, परिवार को बताई थी दास्तां

शिकायत में पत्नी ने कहा है कि इस सार्वजनिक अपमान के बाद से बंगाली चैंपिया गहरे सदमे और मानसिक तनाव में चले गए थे. उन्होंने घर लौटकर परिवार के सदस्यों को अधिकारी के इस दुर्व्यवहार और क्रूर रवैए की पूरी जानकारी दी थी. वह खुद को बेहद आहत और लाचार महसूस कर रहे थे.

पत्नी का कहना है कि इसी मानसिक प्रताड़ना और लगातार बनाए जा रहे दबाव के कारण वे अंदर से टूट चुके थे, जिसके परिणामस्वरूप अंततः सोमवार सुबह उन्होंने कोडरमा स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. इस हादसे में उनका शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था.

जीआरपी ने शुरू की जांच, बढ़ सकती हैं अधिकारी की मुश्किलें

इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद रेल महकमे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. आशापरी होनहागा ने पुलिस से वरीय मंडल विद्युत अभियंता रजत कुमार सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने (Abetment of Suicide) की धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

गया-हावड़ा एक्सप्रेस में दबंगों का तांडव : जुर्माना नया-कानून कड़ा, पर जमीन पर ‘सिस्टम’ अधमरा, बिना टिकट गुंडों के आगे फिर बौना साबित हुआ रेल प्रशासन

कोडरमा रेल थाना (GRP) ने पीड़ित पत्नी के आवेदन को स्वीकार करते हुए मामले की आधिकारिक जांच शुरू कर दी है. कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जांच में सेमिनार के दौरान हुए दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के चश्मदीद गवाह या सबूत मिलते हैं, तो धनबाद के सीनियर रेलवे अधिकारी रजत कुमार सिंह की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं और उन पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक सकती है. फिलहाल पुलिस हादसे और प्रताड़ना के दोनों पहलुओं को जोड़कर तफ्तीश में जुट गई है.

सेफ्टी सेमिनार के बाद सीएलआई से Sr DEE में हुई थी धक्का-मुक्की

इस घटना के बाद मीडिया को दिये बयान में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी ए.के. राउत ने बताया है कि 13 मई को सेफ्टी सेमिनार के बाद सीएलआई से सीनियर डीईई (ओपी) ने धक्का-मुक्की की थी और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया गया था.

उधर दूसरी ओर सीनियर डीईई (ओपी) रजत कुमार सिंह ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उस दिन गलतियां मिलने पर कुछ बातें हुई थी लेकिन कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की थी. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है. जांच होने पर पूरा सच सामने आ जाएगा.

Spread the love
Abetment of Suicide Bengali Champia Chief Loco Inspector Dhanbad Sr DEE HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Koderma GRP Koderma Rail Thana railway board RAILWAY NEWS Railway News Hindi RAILWAY SAFTY Rajat Kumar Singh इंडियन रेलवे न्यूज कोडरमा रेल थाना चीफ लोको इंस्पेक्टर धनबाद सीनियर डीईई बंगाली चैंपिया भारतीय रेल रजत कुमार सिंह रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रेलवे विजिलेंस रेलवे समाचार
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleउत्तर रेलवे में सीबीआई का बड़ा एक्शन, ई-टेंडरिंग में तकनीकी सेंधमारी और बड़ौदा हाउस में भ्रष्टाचारी सिंडिकेट का भंडाफोड़
Next Article ऑपरेशन मातृशक्ति : चक्रधरपुर DRM ने राउरकेला स्टेशन पर सुरक्षित प्रसव कराने वाले RPF और रेल कर्मियों को किया सम्मानित
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group