Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

SER : नई तकनीक वाली थ्री फेस मेमू लोकल हावड़ा से घाटशिला तक चलायी गयी

KHARAGPUR : दक्षिण पूर्व रेलवे में पहली बार भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड कंपनी भेल द्वारा नई तकनीक से निर्मित थ्री फेस मेमू लोकल को चलाने का प्रयोग किया है. हावड़ा स्टेशन से इसे पूर्वाहन 10:05 पर रवाना किया गया. अपराहन 2:20 बजे यह घाटशिला पहुंची. खड़गपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम राजेश कुमार ने मीडिया से बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे पहली बार भेल द्वारा निर्मित थ्री फेज मेमू कोच का प्रयोग शुक्रवार को किया गया. हावड़ा से घाटशिला के बीच चलनेवाली मेमो एक्सप्रेस ट्रेन में नई तकनीक से बने 8 कोच जोड़े गए हैं.

सीनियर डीसीएम राजेश कुमार

नए कोच की खासियत यह होगी कि प्लेटफार्म छोड़ते ही यह तुरंत रफ्तार पकड़ लेगी. ठहरते समय भी यह तीव्र गति से रुकेगी. स्टेनलेस स्टील के निर्मित इस कोच में यात्रियों को ढोने की क्षमता भी अधिक होगी. यह पहले के कोच की तुलना में यात्रियों के लिए कहीं अधिक आरामदायक होगी. इसमें स्वत: पावर जेनरेशन होता रहेगा तथा उर्जा की बर्बादी कम होगी. पूर्व में चलने वाले मेमू कोच की तुलना में यह 35 फ़ीसदी तक ऊर्जा की बचत करेगी.

इसके अलावा बायो टॉयलेट, एलईडी लाइट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना सिस्टम, ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट समेत अन्य कई सुविधाओं से नया कोच युक्त होगा. उन्होंने बताया कि फिलहाल सिर्फ हावड़ा घाटशिला मेमो ट्रेन में ही इस कोच का प्रयोग किया गया है. भविष्य में अन्य ट्रेनों में किया जा सकता है. नये प्रयोग से हावड़ा से घाटशिला के बीच चलने वाली मेमू लोकल में यात्रियों का सफर अब और आसान हो जाएगा. यह ट्रेन अब जल्द रफ्तार पकड़ेगी और यात्रियों को झटका भी नहीं लगेगा.

#SER #KGPDIVISION #three face memu

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...