Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय उत्पादों की बिक्री के ‘मंच’ के रूप में काम करेंगे : अश्विनी वैष्णव

  • देशभर के 200 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से किया जायेगा, कायाकल्प का मास्टर प्लान तैयार

Aurangabad. महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेलवे स्टेशन पर कोच रखरखाव कारखाने के शिलान्यास तीन अक्टूबर 2022 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया. इस मौके पर रेलमंत्री वैष्णव ने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय उत्पादों की बिक्री के ‘मंच’ के रूप में काम करेगी. उन्होंने बताया कि देशभर के कम से कम 200 रेलवे स्टेशनों का आधुनिक सुविधाओं से कायाकल्प किया जाएगा. इसमें 47 रेलवे स्टेशनों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 32 स्टेशनों पर काम शुरू हो गया है. कहा कि रेलवे का कायाकल्प हो रहा है.

रेलवे जीएम

केंद्र सरकार ने 200 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है. स्टेशनों पर ओवरहेड स्पेस बनाए जाएंगे, जिसमें बच्चों के मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं के अलावा प्रतीक्षा लाउंज और फूड कोर्ट सहित कई अन्य विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी. वंदे भारत ट्रेन के निर्माण में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के योगदान का जिक्र करते हुए रेल मंत्री ने कहा, “भविष्य में देश में 400 ‘वंदे भारत’ ट्रेन होंगी. इनमें से 100 ट्रेन का निर्माण मराठवाड़ा के लातूर स्थित एक कोच फैक्टरी में किया जाएगा. कारखाने में पहले से ही आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत देश के सभी हिस्सों को अब या तो राजमार्गों या फिर रेलवे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है और इस योजना के तहत मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों को भी जोड़ा जाएगा. वैष्णव ने कहा कि औरंगाबाद स्थित कोच रखरखाव कारखाने की मौजूदा क्षमता 18 कोच है, लेकिन महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने इसे बढ़ाकर 24 कोच किए जाने की मांग की है. रेल मंत्री ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को दानवे की मांग की समीक्षा करने और अगले 15 दिनों में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

दक्षिण तटीय रेलवे ने जारी किया ‘मोस्ट अर्जेंट’ आदेश; ऑन-रोल कर्मचारियों, हादसों और मौतों का मांगा पूरा हिसाब 8 CPC के सामने पेश होगा...