जमशेदपुर. रेलवे ट्रेड यूनियन नेता और सेवानिवृत्त मेल गार्ड चंद्रमोहन प्रसाद (79) का शुक्रवार को बागबेड़ा बड़ौदा घाट रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी स्थित आवास में निधन हो गया. वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे. सीएम प्रसाद रेलवे कर्मचारी सहकारी गृह निर्माण समिति के संस्थापक एक थे. उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को उनके आवास बड़ौदा घाट स्थित आवास से सुबह 10.00 बजे पार्वती घाट के लिए निकाली. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और रेलवे के पूर्व सहकर्मी व परिजन शामिल हुए. उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया गया. गार्ड काउंसिल के नेता तापस चट्टराज ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026















































































