Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

दानापुर : सीनियर डीपीओ से IRSTMU को मिला SIM-III & TCM-lll के पदों को जल्द भरने का आश्वासन

दानापुर. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने 20 मई को दानापुर सीनियर डीपीओ से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें विभागीय कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया.

सीनियर डीपीओ से विशेष रूप से SIM – III & TCM – III में खाली पदों पर जल्द से जल्द पदोन्नति करने पर चर्चा की गयी. उन्होंने यूनियन नेताओं को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू की जायेगी. SIM – III & TCM -lll के पदों को LDCE -25% के तहत भरने के लिए जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी करने का भी आश्वासन भी दिया. इस दौरान सीनियर डीपीओ ने MACP का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, जो भी S&T कर्मचारियों का बकाया राशि है उसे जल्द भुगतान करवाने पर भी चर्चा हुई.

सीनियर डीपीओ ने IRSTMU की तारीफ करते हुए कहा कि यूनियन S&T कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रही है. उन्होंने IRSTMU कर्मचारियों की समस्याओं को अवगत कराने को अच्छी पहल बताया और कहा कि यूनियन जो दायित्व निभा रही है वह रेल प्रशासन को जमीनी स्तर पर परेशानियों को समझने में सहयोग करेगा. उन्होंने S&T कर्मचारियों की समस्याओं को इसी तरह अवगत कराने को कहा ताकि उनका निराकरण किया जा सके. सीनियर डीपीओ से मिलने वालों में IRSTMU के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार शामिल थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...