Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यात्री

मदर्स डे पर रेलवे की पहल, महिला यात्रियों के बच्चों के लिए बनायी ‘बेबी सीट’

नई दिल्ली. रेलवे छोटे बच्चों को लेकर ट्रेन में लेकर चलने में माताओं की परेशानी दूर करने की योजना में आगे बढ़ गया है. रेलवे ने मदर्स दे पर एक नई सुविधा की शुरूआत की है इसमें बर्थ के साथ बेबी सीट भी जोड़ दी गयी है. ऐसे में महिलाएं अपने नवजात बच्चों को इस सीट पर सुलाकर आसानी से यात्रा कर सकेंगे. इसका ट्रायल भी शुरू हो गया है.

रेलवे ने मदर्स डे पर इसकी शुरुआत करते हुए लखनऊ मेल के एक थर्ड एसी कोच को इस सुविधा से युक्त कर दिया है. इस तरह यह शुरुआत बेबी सीट के साथ कर दी गयी है. अगर किसी महिला को यह बेबी सीट चाहिए तो रिजर्वेशन कराते समय उन्हें रिजर्वेशन फॉर्म पर इस सुविधा की आवश्यकता को मेंशन करना होगा.

डीआरएम लखनऊ सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि अभी यह ट्रायल बेस पर शुरू किया गया है. इसके लिए सिर्फ एक कोच में यह सुविधा दी गयी है. जल्द ही इस मामले में आगे का निर्णय लिया जायेगा. डीआरएम, लखनऊ ने ट्वीट कर इस पहले को मदर्स डे को डेडिकेट किया. इसे पहल के तौर पर लखनऊ मेल के कोच नंबर 194129/बी4 में बर्थ नंबर 12 और 60 में एक बेबी बर्थ की शुरुआत की गई है, ताकि मां अपने बच्चे के साथ यात्रा कर सकें. यह सीट फोल्डेबल है और स्टॉपर से सुरक्षित है.

रेलवे की नयी सुविधा को लोग अपने सुझावों के साथ लगातार ट्वीट कर रहे हैं. कुछ का मानना है कि यह व्यवस्था अधिक कारगर नहीं है क्योंकि भारतीय माताएं बच्चों को भीतर की ओर सुलाना अधिक सुरक्षित समझती है, कुछ लोग रेलवे की इस सुविधा का दुरुपयोग करने को लेकर भी चिंता जता रहे हैं. हालांकि अधिकांश लोगों ने इस सुविधा को लेकर रेलवे की तारीफ की है और वह इसे उपयोग मानते हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...