Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » पैसेंजर ट्रेनों को बनाया एक्सप्रेस, स्टॉपेज-कोच व समय में बदलाव नहीं, लगेगा तीन गुना किराया
    रेल यात्री

    पैसेंजर ट्रेनों को बनाया एक्सप्रेस, स्टॉपेज-कोच व समय में बदलाव नहीं, लगेगा तीन गुना किराया

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 3, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • देश के कई जोनों में एक साथ अलग-अलग ट्रेनों को एक्सप्रेस बनाकर चलाने की हुई घोषणा 
    • कोविड के बाद ट्रेन चालू करने की वाहवाही ले रही रेलवे ने राजस्व बढ़ाने का नायाब तरीका निकाला 
    • इससे पहले कई ट्रेनों को सुपरफास्ट बनाकर की गयी थी इसी तरह राजस्व बढ़ाने की कवायद 
    • कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज में भी किया गया बदलाव, हटाया गया कुछ स्टेशनों से ठहराव  

    नई दिल्ली. कोविड काल में बंद ट्रेनों को चलाने की घोषणा कर रेलवे एक ओर वाहवाही बटोरने का प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर इन ट्रेनों को लेकर किये गये कुछ बदलाव यात्रियों की जेब पर भारी पड़ने वाले है. रेलवे ने विभिन्न जोन में कई पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलकर चलाने की घोषणा की है. इसकी घोषण जोन और डिवीजन के अनुसार अलग-अलग की गयी है.

    धनबाद से होकर चलने वाली छह पैसेंजर ट्रेनों को एक मई से एक्सप्रेस बनाकर चलाया जा रहा है. इन ट्रेनों का न्यूनतम किराया 10 रुपये होता था. लेकिन एक्सप्रेस बनाने पर इनका न्यूनतम किराया 30 रुपये हो गया है. यानी किराए में तीन गुना की बढ़ोत्तरी हो गई है. इससे इन ट्रेनों में सफर करनेवाले यात्रियों के बीच खासी नाराजगी देखी जा रही है, लेकिन अब तक किसी यात्री संगठन अथवा राजनीति दल की ओर से इसे लेकर प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.

    वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से चलने वाली टाटा-इतवारी पैसेंजर को भी 5 मई से एक्सप्रेस (18109, 18110) बनाकर चलाने की घोषणा की गयी है. इसमें किराया एक्सप्रेस का लगेगा जबकि ट्रेन का कोच वहीं होगा, पूर्व के निर्धारित मार्ग व ठहराव भी वहीं रहेंगे. समय भी पूर्व की तरह ही लगेगा. हां, अब उसका किराया एक्सप्रेस का वसूला जायेगा जो छोटे स्टेशनों को जाने वाले यात्रियों के लिए तीन गुना तक हो सकता है. बताया जाता है कि इस ट्रेन के कुछ स्टॉपेज को हटा दिया गया है. इसमें पांच स्टेशन शामिल हैं.

    आसनसोल गया मेमू, गया आसनसोल मेमू, आसनसोल वाराणसी मेमू, वाराणसी आसनसोल मेमू, बर्धमान हटिया मेमू, हटिया बर्धमान मेमू पैसेंजर को एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया गया है. इन ट्रेनों में आवागमन अब महंगा हो जाएगा. इन पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन बनाने के बाद इनके ठहराव (स्टेशन) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी जो ट्रेन जिस स्टेशन पर रुकती थी, वैसे ही उसी स्टेेशन पर रुकेगी. अंतर सिर्फ ट्रेनों के किराए में आया है.

    बताया जाता है कि कई जोन और डिवीजन स्तर पर बड़ी संख्या में ट्रेनों को एक्सप्रेस में बदलकर चलाने की घोषणा की गयी है.  रेलवे इसके निर्णय का यात्री विरोध तो कर रहे हैं लेकिन अब तक इस निर्णय पर रेलवे की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

    मालूम हो कि इससे पहले भी इसी तरह के एक निर्णय में रेलवे ने देश भर की कई ट्रेनों को एक साथ सुपरफास्ट बना दिया था. तब बिना किसी बदलाव के ट्रेन के किराया में सुपरफास्ट चार्ज जोड़ दिया गया और यात्रियों से अधिक वसूली की जानी लगी. इस तरह एक बार फिर से बिना किसी सुविधा अथवा बदलाव के पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस का नाम देकर रेलवे ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने का इंतजाम कर लिया है. हालांकि इसका विरोध भी शुरू हो गया है. कई यात्रियों ने इस संबंध में जानकारी लेने के बाद कहा कि रेलवे ने बिना किसी अतिरिक्त सुविधा के यात्रियों पर किराया का अतिरिक्त बोझ डाल दिया और कहने के लिए ट्रेन चलाकर सुविधा देने के नाम पर वाहवाही पाने का प्रयास किया जा रहा है.

     

    INDIANRAIL IRCTC local train Passenger trains were made express railway board
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बीजीएम में मुद्दों पर मंथन
    Next Article रेलकर्मियों पर अत्याचार नहीं सहेंगे, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी कायम : रेलमंत्री
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    Latest Posts

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group