नई दिल्ली. ग्रेटर नोएडा में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. ग्रेटर नोएडा शहर और दादरी कस्बे के बीच दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के समीप बोड़ाकी, पल्ला और पाली आदि गांवों के किसान आंदोलन कर रहे हैं. महीनों से चल रहे किसानों का यह आंदोलन रेलवे फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर चल रहा है. इन प्रोजेक्ट के लिए यहां के किसानों की जमीन खरीदी गई है. पहले किसानों ने आपसी सहमति के आधार पर जमीन बेची थी. अब नए भूमि अधिग्रहण से जुड़ी सुविधाओं और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.
सोमवार की सुबह किसान और महिलाएं दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और रेलवे लाइन पर लेट गए. तभी अचानक राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई. पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके रेलवे लाइन पर लेटे किसानों को हटाया. हालांकि, तब तक राजधानी एक्सप्रेस की स्पीड बहुत कम हो चुकी थी. ड्राइवर को मजबूर होकर ब्रेक लगाने पड़े. मौके से ट्रेन आधी गुजरी और ठहर गई. कुछ मिनट बाद राजधानी एक्सप्रेस को रवाना किया गया.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































