Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

स्‍वतंत्रता दिवस पर 13 लाख रेलकर्मी अपने घरों में फहराएंगे तिरंगा, रेलवे बोर्ड ने दिया आदेश

Azadi Ka Amrit Mahotsav : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार की ओर से विशेष तौर पर चलाए जा रहे अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के लिए कुछ खास करने की योजना है. इसमें रेलवे और रेलकर्मी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. रेलवे बोर्ड स्तर से सभी जोनल रेलवेज को पत्र जारी कर कहा गया है कि सभी रेलकर्मी अपने आवास पर 15 अगस्त को तिरंगा फहरायें.

15 अगस्त को देश भर के 13 लाख रेलकर्मी अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे. यह आदेश् विभिन्न जोनल रेलवे और डिवीजन स्तर पर लागू कराया जायेगा.  रेलवे का प्रयास है कि सभी रेल कर्मियों को प्रत्यक्ष रूप से इस बार के स्वतंत्रता दिवस से जोड़ा जाये.  केंद्र सरकार देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अभियान चला रहा है जिस के क्रम में पूरे देश में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है. इन आयोजनों का अंतिम पड़ाव इस बार का 15 अगस्त होगा. स्‍वतंत्रता दिवस 2022 को देश की आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होगा. इस दिन को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए रेलवे ने यह पहल की है. इसमें सरकारी कार्यालयों पर तो तिरंगा फहराया ही जाएगा  ही इस बार रेलवे के 13 लाख से अधिक कर्मचारी अपने घरों पर भी तिरंगा फहराकर इसे ऐतिहासिक बनायेंगे.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...