Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Friday, October 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » जबलपुर के सीटीआई आशीष यादव ने 1.70 करोड़ का जुर्माना वसूल कर टीटीई एसबी गलांदे का रिकार्ड तोड़ा
    मीडिया

    जबलपुर के सीटीआई आशीष यादव ने 1.70 करोड़ का जुर्माना वसूल कर टीटीई एसबी गलांदे का रिकार्ड तोड़ा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 12, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • इंडियन रेलवे में अब तक की सबसे अधिक राजस्व वसूली, जबलपुर मंडल में मुख्य टिकट निरीक्षक है आशीष
    • जबलपुर रेल मंडल के उड़नदस्ते के 16 टीटीई ने भी एक -एक करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व दिया है 

    जबलपुर/नई दिल्ली.

    पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेलमंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक आशीष यादव ने इंडियन रेलवे में सर्वाधिक राजस्व वसलूी का रिकार्ड तोड़ते हुए एक साल में 1.70 करोड़ रुपये जमा कराया है. आम तौर पर रेलवे का एक टिकट निरीक्षक औसतन एक साल में प्रतिदिन आठ केस बनाकर 6.3 लाख रुपये का राजस्व देता है. ऐसे में जबलपुर रेल मंडल के सीटीआई ने आशीष यादव ने 20,600 यात्रियों को पकड़ कर एक करोड़ 70 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है.

    सीटीआई ने आशीष यादव

    जबलपुर में यह उपलब्धि अकेले सीटीआई आशीष यादव ने नहीं दर्ज की है बल्कि वाणिज्य विभाग के अधीन उड़नदस्ते के 16 निरीक्षकों ने वित्तीय वर्ष में मार्च के प्रथम सप्ताह में ही एक-एक करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित कर इंडियन रेलवे के इतिहास में नया कारनामा कर दिखाया है. यह राशि बिना टिकट यात्रा करने वालो से वसूली गयी है.

    पूरे इंडियन रेलवे में व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक राजस्व एकत्रित करने का रिकार्ड आशीष यादव ने बनाया है. वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंत तक उनका राजस्व दो करोड़ तक पहुंचने की संभावना है. उड़न दस्ते में शामिल 42 सदस्यों ने कुल 71 करोड़ रुपये का राजस्व वित्तीय वर्ष में अर्जित किया है. उम्मीद है कि मंडल का यह प्रदर्शन भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर रहेगा.
    विश्वरंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जबलपुर

    सीनियर डीसीएम, जबलपुर विश्वरंजन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रेलमंडल के उड़न दस्ते की टीम में उमेश कुमार मिश्रा, विनय भार्गव, एस.जी.अनवर खुशनूर, विनय खरे, सुजीत कुमार, वीरेन्द्र यादव, राकेश सिंह, रुमित सिंह, सागर समुद्रे व आर.एस.भुल्लर ने भी डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना अब तक वसूल चुके हैं. उड़न दस्ते में शामिल 42 सदस्यों ने अब तक टिकिट जांच से कुल 71 करोड़ रुपये का राजस्व वित्तीय वर्ष में अर्जित किया है. उन्होंने अनुमान लगाया कि इस माह के शेष 20 दिनों मे 75 से 76 करोड़ रुपए तक राजस्व पहुंच सकता है. अगर ऐसा हुआ तो जबलपुर मंडल का यह राजस्व प्रदर्शन पश्चिम मध्य रेलवे के इतिहास में सबसे बड़ा होगा.

    यह भी पढ़ें : 1.51 करोड़ सलाना वसूलने वाला टीटीई अपने ही साथियों के निशाने पर, सीबीआई जांच की उठी मांग

    इससे पहले 2019 में सेंट्रल रेलवे मुंबई के चार टीटीई ने मिलकर रेलवे को एक साल में चार करोड़ से अधिक का मुनाफा कराकर सुर्खियां बटोरी थी. एक साल में 22,680 बेटिकट यात्रियों से 1.51 करोड़ रुपये जुर्माना वसूलकर सेंट्रल रेलवे (सीआर) फ्लाइंग़ स्क्वाड के टीटीई एसबी गलांदे रिकार्ड तोड़ा था. गलांदे के साथ तीन अन्य टिकट निरीक्षकों ने भी बेटिकट यात्रियों से बतौर जुर्माना 2019 में एक-एक करोड़ रुपए वसूली का रिकार्ड बनाया है. इनमें 20657 केस देकर सीटीआई रवि कुमार ने 1.45 करोड़, 16035 केस देकर 1.07 करोड़ और डी कुमार ने 15264 केस देकर 1.02 करोड़ राजस्व वसूलकर क्रमश : दूसरे, तीसरे नंबर और चौथे नंबर पर रहे हैं. राजस्व की इस आकड़े को लेकर टीटीई अपने ही साथियों के निशाने पर आ गये थे जब उन पर सोशल मीडिया में कई सवाल उठाये गये.

    किसी सूचना अथवा टिप्पणी का स्वागत है, आप हमें मेल [email protected] या वाट्सएप 6202266708 पर अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं.

     

    70 millones de rupias Jabalpur CTI Ashish Yadav recuperó una multa de 1
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Article अहमदाबाद मंडल से उत्तर पश्चिम रेलवे की 23 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट मिलेंगे
    Next Article अरुण कुमार सक्सेना बनाये गये रेलवे बोर्ड के सलाहकार, कवच का देखेंगे काम  
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    मीडिया

    NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

    September 23, 2026
    मीडिया

    चलती ट्रेन में TTE पर लोको पायलट को धक्का देने का आरोप, आरपीएफ ने छीना मोबाइल!

    July 9, 2026
    मीडिया सोशल मीडिया

    ट्रेन खड़ी कर समोसे लेने चले गये लोको पायलट, सोशल मीडिया पर वायरल दावे पर रेलवे ने बतायी सच्चाई

    July 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group