Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

मधुबनी स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगियों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

पटना. बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक खड़ी ट्रेन में आग लग गई. आग दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में लगी है. देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती चली गईं और ट्रेन धू-धूकर जलने लगी. आग लगने के समय ट्रेन की बोगी में कोई नहीं था.  स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. इसी बीच दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.  आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है.

बताया जा रहा है कि अबतक दो कोच जल चुके हैं, जबकि तीसरी बोगी भी आग के चपेट में है. अग्निशमन दस्ता आग बुझाने की कोशिश में जुटा है. ट्रेन का रैक जयनगर से लाकर यहां लगाया गया था. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा, ‘शनिवार सुबह 09.13 बजे समस्तीपुर मंडल के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी खाली ट्रेन के एक डब्बे में अचानक आग लग गई. तत्काल कार्रवाई करते हुए 09.50 बजे आग को बुझा लिया गया. घटना में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

 

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...