Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » शताब्दी एक्सप्रेस से गिरा सेना का जवान, आरपीएफ ने बचाई जान
    देश-दुनिया

    शताब्दी एक्सप्रेस से गिरा सेना का जवान, आरपीएफ ने बचाई जान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 30, 2021
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • नलहाटी और स्वादिनपुर स्टेशन के बीच हुआ था हादसा, 12 मराठा लाइट इंफेंट्री में तैनात है जवान

    कोलकाता : पटरी पर दौड़ रही शताब्दी एक्सप्रेस से सेना का जवान के गिरने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ भी हरकत में आ गई। दुर्गम इलाके में स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर आरपीएफ ने तत्काल सेना के जवान को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रामपुरहाट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार न्यूजलपाईगुड़ी से हावड़ा आ रही 12042 डाउन शताब्दी एक्सप्रेस से सेना का जवान सफर कर रहा था। किसी वजह से वह अपने कोच के गेट पर खड़ा था।

    ट्रेन के रामपुरहाट से निकलने के बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे स्वादिनपुर और नलहाटी स्टेशन के बीच अचानक सेना का जवान ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना को देख अन्य यात्रियों में चीखपुकार मच गई। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों ने घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी तो हड़कंप मच गया। रेलवे कंट्रोल से इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ भी हरकत में आ गई। हालांकि घटना क्षेत्र रामपुरहाट आरपीएफ का था लेकिन यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए हावड़ा रेल मंडल के नलहाटी आरपीएफ इंस्पेक्टर वीके तिवारी ने रेस्पांस किया।

    वह एएसआई एसके सिंह और कांस्टेबल टी कुंडू के साथ किसी तरह घटनास्थल पर पहुंचे। आरपीएफ ने गंभीर रूप से घायल सेना के जवान को तत्काल नलहाटी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर उपचार के लिए जवान को रामपुरहाट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। आरपीएफ ने एंबुलेंस से घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    घायल जवान की पहचान विनोद सिधोजी पावले (40) पुत्र सिधोजी सुबराव पावले निवासी कर्नाटक के बेलगांव अंतर्गत 55/1 होनागा के रूप में हुई। वह 12 मराठा लाइट इंफेंट्री बटालियन में तैनात है। आरपीएफ ने घटना की सूचना घायल जवान के परिवार एवं उनके बटालियन को दी। सूचना पर बटालियन के अफसर भी अस्पताल पहुंच गए।

    Indian army INDIANRAIL Kolkatta RPF
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलवे की खाली जमीन पर हरियाली लाने वाली एडीएन दीप्ति को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
    Next Article खड़गपुर : दीप प्रज्जवलन से दूर हुआ आशंकाओं का अंधेरा, 22वां पुस्तक मेला उद्घाटित 
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group