Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

अहमदाबाद : रेलवे पार्किंग बना फ्री जोन, बाहरी लोग भी खड़ा कर चले जा रहे वाहन

अहमदाबाद. रेलवे कर्मचारियों के लिए आवंटित दोपहिया पार्किंग इन दिनों फ्री जोन बन गया है. यहां अधिकांश बाहरी लोगों के वाहन खड़ी कर देने से रेलकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. यहां किसी का कोई नियंत्रण नहीं होने से परेशानी दोगुनी होगयी है.

बाजार मार्किट वाले, डेली पैसेंजर, लोडर, स्टॉल वाले लोग भी इसी स्टाफ पार्किंग में बाइक खड़ी कर चले जाते हैं. इस अव्यवस्था का खामियाजा रेलवे कर्मचारियेां को भुगतना पड़ रहा है. कई लोग अपने वाहनों को इधर-उधर खड़ा कर चले ताजे है इससे कर्मचारियों को और परेशानी होती है.

यहां तैनात कर्मचारी भी आने-जाने अथवा वाहन खड़ी करने वालों से कोई पूछताछ नहीं करता न ही किसी का आई-कार्ड चेक किया जाता है. 20 अक्टूबतर गुरुवार को यहां से डिप्टी CTI मुकेश कुमार की बाइक चोरी हो चुकी है. इससे पहले भी सहायक लोको पायलट आनंद चंद्रा की बाइक पार्किंग से चोरी हो गयी थी. इससे पहले भी कई बारह व बाइकों से पेट्रोल चोरी की घटनाएं हो चुकी है.

WREU अहमदाबाद के संयुक्त मंडल मंत्री संजय सूर्यबली ने डीआरएम को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराते हुए तत्काल कड़े कदम उठाए जाने की मांग की है ताकि रेलकर्मियों की व्हीकल्स चोरी न हो, रेलवे पार्किंग में बाहरी व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत रूप से गाड़ियां खड़ी करने से रोका जा सके. उन्होंने पार्किंग में सिर्फ स्टाफ के लोगों को जाने देने की अनुमति देने का अनुरोध किया है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...