Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

राजभाषा में योगदान के लिए पूर्व मध्य रेल को रेलमंत्री शील्ड तो उत्तर रेलवे को मिली रेल मंत्री ट्रॉफी

  • रेलवे बाेर्ड के चेयरमैन ने 49 रेलकर्मियों को किया सम्मानित, जोनल महाप्रबंधकों को भी विशेष सम्मान 

NEW DELHI. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने गुरुवार को राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 49 रेल कर्मियों को सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व मध्य रेल को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रदान की जबकि उत्तर रेलवे को रेल मंत्री राजभाषा ट्रॉफी प्रदान की गई.

आदर्श उत्पादन इकाई श्रेणी में बनारस रेल इंजन कारखाना को प्रथम और आरडीएसओ लखनऊ को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. मंडल श्रेणी में रतलाम मंडल को आचार्य महावीर प्रसाद रनिंग शील्ड दी गई. रेल स्प्रिंग कारखाना, उत्तर मध्य रेल को आदर्श स्टेशन व कारखाना श्रेणी में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड दी गई. क्षेत्र में दक्षिण मध्य रेल को प्रथम और दक्षिण पश्चिम रेलवे को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि आदर्श उत्पादन इकाइयों में रेल पहिया कारखाना बेंगलुरु और चितरंजन रेल इंजन कारखाना को पुरस्कृत किया गया.

आदर्श मॉडल का आचार्य रघुवीर रनिंग शील्ड विजयवाड़ा मंडल को दिया गया, जबकि माल डिब्बा कारखाना गुंटुपल्ली को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड दी गई. आदर्श उपक्रम का रेल मंत्री राजभाषा रनिंग ट्राफी रेलटेल दिल्ली को तथा आदर्श केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान का रेल मंत्री राजभाषा रनिंग ट्राफी भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी वड़ोदरा को दी गई.

पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता को कमलापति त्रिपाठी राजभाषा स्वर्ण पदक

व्यक्तिगत श्रेणी में पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता को कमलापति त्रिपाठी राजभाषा स्वर्ण पदक दिया गया. साथ ही, अमित कुमार अग्रवाल (पूर्व मध्य रेल), कल्याण पटनायक (पूर्व तट रेल), रविलेश कुमार (पूर्वोत्तर सीमा रेलवे), संजीव तिवारी (पश्चिम मध्य रेल), अभय कुमार गुप्ता (दक्षिण मध्य रेल), डॉक्टर प्रणय प्रभाकर (उत्तर पश्चिम रेल), मुदित चंद्र (उत्तर मध्य रेल), संतोष कुमार वर्मा (दक्षिण पश्चिम रेलवे), पी श्रीनिवास (दक्षिण रेलवे), अशफाक अहमद (पश्चिम रेलवे), संजय यादव (पूर्वोत्तर रेलवे), रेनू शर्मा (मध्य रेल), राजेश कुमार (पूर्वोत्तर सीमा रेलवे), अशोक कुमार सूर्यवंशी (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे), बलबीर सिंह (उत्तर रेलवे) और सौमित्र मजूमदार (पूर्व रेलवे) को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक प्रदान किया गया.

इस श्रेणी में उत्पादन इकाइयों और प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया जिनमें बनारस रेल इंजन कारखाना के प्रमोद कुमार चौधरी, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन लखनऊ के शरद कुमार जैन, केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के संजय कुमार सिंह नेगी, रेल पहिया कारखाना बेंगलुरु के राजेश पी खाड़े, सवारी डिब्बा कारखाने के शुभांशु शेखर मिश्रा, इरीसेन पुणे के आर.एन. गुप्ता, इरीन नासिक रोड के पीयूष गुप्ता, भारतीय रेल राष्ट्रीय अकादमी के प्रमोद गुप्ता, चितरंजन रेल कारखाना के वीरेंद्र कुमार, रेल डिब्बा कारखाना कपूरथला के अखिलेश मिश्रा, रेलटेल के संजय कुमार, कोंकण रेलवे के सत्येंद्र कुमार शुक्ला, आईआरसीटीसी के राजेश कुमार और रेलवे बोर्ड के मनोज कुमार राम के नाम शामिल रहे.

इस अवसर पर रेल मंत्री हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया. इसमें राजपत्रित संवर्ग में रेलवे बोर्ड के संघप्रिय गौतम को प्रथम पुरस्कार और पश्चिम मध्य रेल के संजीव तिवारी को द्वितीय पुरस्कार मिला तथा अराजपत्रित संवर्ग में पूर्वोत्तर सीमा रेल के राकेश रमन को प्रथम पुरस्कार और पूर्व तट रेल के आशीष कुमार शाह को द्वितीय पुरस्कार दिया गया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...