Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

भोपाल के पास मिसरोद-मंडीदीप के बीच पार्सल ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास मिसरोद-मंडीदीप रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को एक मालगाड़ी के चार पहिए पटरी से उतर गए.भोपाल से रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पहियों को वापस पटरी पर लाने के काम में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पहियों को ट्रैक पर लाने में 8 से 10 घंटे लग सकते हैं. हालांकि, यातायात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है.

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भोपाल से सोमवार को दोपहर 12.45 बजे मालगाड़ी इटारसी के लिए रवाना हुई थी. इस वक्त मिसरोद और मंडीदीप के बीच इंजीनियरिंग विभाग का कासन (ट्रेन की स्पीड नापना) चल रहा है. मालगाड़ी कासन की जगह पर ही मालगाड़ी डिरेल हो गई. गाड़ी की चार बोगी के पहिए पटरी से नीचे उतर गए. पहिए उतरने की वजह साफ नहीं हुई है, लेकिन रेलवे की टीम पहियों को पटरी पर लाने के काम में जुटी हुई है.

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह एक पॉर्सल ट्रेन है और इसके बंद डिब्बों में टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर या अन्य सामान ले जाया जाता है. यहां तीन ट्रैक होने के कारण रेल यातायात बाधित नहीं हो रहा है. पहियों को पटरी पर लाने का काम तुरंत शुरू कर दिया है. जल्द ही ट्रैक क्लियर होगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...