Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

दिल्ली में G-20 के कारण रद्द की गयी 200 ट्रेनें, कई काे किया गया डायवर्ट, यात्रा से पहले देखें सूची

NEW DELHI G 20. दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को होने वाले जी-20 सम्मेलन  को लेकर ट्रेनों के परिचालन शिड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. यह बदलाव 8 सितंबर से ही लागू हो गए हैं. अगर आप दिल्ली स्टेशन से 8-9-10 सितंबर को कहीं यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपको लिस्ट जरुर देख लेना चाहिए. -20 में कई देशों के प्रमुख व VIP शिरकत करने वाले हैं. इसे ध्यान में रखते हुए कई एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ताकि दिल्ली में भीड़-भाड़ को कम किया जा सके और जी-20 के मेहमानों की यात्रा सुविधाजनक हो.

G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से चलने या पहुंचने वाली कई गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया है. इसमें नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई ताज एक्सप्रेस, भिवानी तिलक ब्रिज एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी, तिलक ब्रिज-सिरसा एक्सप्रेस, फजीलका जंक्शन-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस समेत कुल 40 ट्रेने हैं. इसके अलावा नई दिल्ली से चलने वाली कई गाड़ियों को हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल पर शिफ्ट कर दिया गया है. इसमें 200 से अधिक ट्रेनें प्रभावित होने वाली है.

स्टेशन में किये गये बदलाव वाली ट्रेनों में राजेंद्रनगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति, मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा जंक्शन बिहार संपर्क क्रांति समेत कुल 12 ट्रेनें (अप-डाउन दोनों मिलाकर) शामिल हैं. इसी तरह कई ट्रेनों को डायवर्ट व रीशेड्यूल किया गया है. आप इनकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते हैं. इसे उत्तर रेलवे द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है.

नार्दन रेलवे ने जारी की ट्रेनों की सूची, जरूर देख लें 

ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की जारी की गयी सूची

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...

खुला मंच/विचार

जमशेदपुर प्रभात खबर में समाचार संपादक की भूमिका निभा चुके हैं लेखक व पत्रकार नीरज मिश्रा     महाकुंभ के 48 दिनों की सामाजिक विविधता...

रेल यात्री

भारतीय संविधान के धारा 24 (समानता का अधिकार) और धारा 21 (जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का दावा   MUMBAI. रेलवे की ‘नो रिफंड’ पॉलिसी...