Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Goods train Derailment : मथुरा में वृंदावन रोड व आझही के बीच मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी, आगरा-दिल्ली मार्ग बाधित
रेल न्यूज

Goods train Derailment : मथुरा में वृंदावन रोड व आझही के बीच मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी, आगरा-दिल्ली मार्ग बाधित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 22, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

AGRA. मथुरा में वृंदावन रोड व आझही स्टेशन के बीच मंगलवार रात मालगाड़ी के बारह डिब्बे पटरी से उतर जाने के बाद रेलवे ट्रैक की अप एंड डाउन की लगभग सभी लाइनों पर रेल यातायात ठप हो गया. इसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा या ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए. कई ट्रेनों को मथुरा पहुंचने से पहले ही आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया.

मथुरा रेल हादसे के बाद आगरा-दिल्ली रेल मार्ग की कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है और कई का मार्ग बदला गया है. शताब्दी, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें निरस्त करने से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रुट बदलने के बाद यात्रा में कई घंटे का इजाफा हुआ है जो यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना है. दुर्घटना स्थल पर अप एंड डाउन की तीन लाइन अभी काफी हद तक प्रभावित है. चौथी लाइन को साफ किया जा रहा है जिस पर आंशिक रूप से संचालन शुरू हुआ है.

आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यह दुर्घटना आगरा रेल मंडल के पलवल मथुरा खंड के अंतर्गत वृंदावन एवं आझई स्टेशनो के बीच में हुई है. आगरा से राहत एवं बचाव ट्रेन को रवाना कर दिया गया. आगरा से ट्रेन के साथ भेजी गई टीम में कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद है. दुर्घटना के बाद कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है तथा कई ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं जिसमें प्रमुख रूप से 64958 पलवल आगरा कैंट मेमू, 64955 आगरा कैंट टूंडला मेमू, 22470-22469 खजुराहो वंदे भारत, 12002-12001 शताब्दी एक्सप्रेस, 12280-12279 ताज एक्सप्रेस, 20452-20451 सोगारिया इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12050-12049 गतिमान एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है.

वहीं, 12486 हजूर साहिब एक्सप्रेस, 12472 स्वराज एक्सप्रेस, 20156 नई दिल्ली अंबेडकर नगर एक्सप्रेस, 12172 हरिद्वार मुंबई एक्सप्रेस, 22408 हजरत निजामुद्दीन अंबिकापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 22210 दूरंतो एक्सप्रेस, 12722 दक्षिण सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 01494 पुणे सुपरफास्ट के मार्ग के परिवर्तन किया है. इसके साथ ही कई ट्रेनों को आंशिक निरस्त भी किया गया है.

ट्रैक बाधित होने की वजह से कई ट्रेनों को छाता, धौलपुर, आगरा कैंट व अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया. वहीं, उत्तर मध्य रेलवे ने पश्चिम रेलवे और पश्चिम मध्य रेलवे की ओर जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया है. रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा और बीना जाने वाली ट्रेन गाजियाबाद, मितावली, आगरा कैंट और बीना मार्ग से डायवर्ट करने की योजना बनाई गयी है.

मालगाड़ी दुर्घटना के कारण जनहानि तो नहीं हुई लेकिन दीपावली पर्व के कारण घर जाने और लौटने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है. रुट परिवर्तन और गाड़ियों के कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे ने यात्रियों से धैर्य रखने की अपील की है.

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

यात्री निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • मथुरा: 0565-2402008, 0565-2402009
  • आगरा कैंट: 0562-2460048, 0562-2460049
  • धौलपुर: 0564-2224726

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से यातायात सुचारू किया गया है. रात को आने वाली गाड़ियां करीब 6 से 8 घंटे की देरी से पहुंची हैं. कुछ गाड़ियों के दिल्ली से ही रूट परिवर्तित कर दिए गए हैं. झांसी आने वाली गतिमान, शताब्दी, वंदे भारत एक्सप्रेस और ताज एक्सप्रेस को रेलवे ने आज रद्द किया है. फिलहाल स्थिति को सामान्य किए जाने का प्रयास जारी है.

Spread the love
disrupting the Agra-Delhi route. Goods train derailment: 12 goods train coaches derail between Vrindavan Road and Ajhahi in Mathura INDIAN RAIL railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleRPF ACTION : एक साल से निजी आइडी से बना रहा था रेलवे टिकट, अब पकड़ में आया
Next Article उत्तर भारत का पहला महिला संचालित रेलवे स्टेशन बना ‘लखनऊ सिटी’ 34 सदस्यीय टीम संभाल रही जिम्मा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group