Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

प्रयागराज : जोन के तीनों मंडलों में यूनियनों के पदाधिकारी काट रहे मौज, आम कर्मचारी कर रहे त्राहि-त्राहि

प्रधान मुख्य वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा से मिले संघ के नेता
  • उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने प्रधान मुख्य वित्त सलाहकार को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने जोन के तीनों मंडलों के मुख्यालय लेखा कार्यालयों में काम की भेदभाव पूर्ण प्रणाली पर असंतोष जताते हुए प्रधान मुख्य वित्त सलाहकार अमर कुमार सिन्हा और उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/सामान्य डॉ गरिमा त्रिपाठी को पत्र सौंपा है. इसमें उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक में लेखा विभागों के कर्मचारियो ने कार्यालय समस्यायों से जो बातें अवगत करायी वह प्रधान मुख्य वित्त सलाहकार को सौंपी गयी हैं.

उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/सामान्य डॉ गरिमा त्रिपाठी को पत्र सौंपते नेता

संघ के स. महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 10 सूत्री ज्ञापन उ.म.रे./प्रयागराज के प्रधान मुख्य वित्त सलाहकार को सौंपा. इस दौरान प्रयागराज एवं मुख्यालय मण्डलों के सभी शाखाओ के पदाधिकारी भी मौजूद थे. रूपम पाण्डेय ने बताया की कई वर्षो से कर्मचारीगण की बहुत सी समस्याएं चली आ रही है जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.

दोनों मान्यता प्राप्त यूनियने सिर्फ अपने और अपने पदाधिकारियों को मलाई वाली सीटो पर काम करा रहे और अन्य कर्मचारीगण को बार-बार ऐसी सीटों पर लगाया जा रहा, जहां काम का अत्यधिक बोझ है और उनकी रगङाई हो रही. इन विभागों में कर्मचारी त्राहि-त्राहि कर रहे. इस पर अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की गयी.

प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय का. अध्यक्ष ए. के. राय, मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह, मण्डल का. अध्यक्ष प्रहलाद कुमार, मण्डल संगठन मंत्री सभाजीत चौबे, शाखा मंत्री लाला रंजय कुमार अम्बष्टा, अरविंद सोनी, अंकितेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...