Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

कोयला चोरी में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी व हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड


भिलाई. आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने चरोदा आरपीएफ पोस्ट के ओसी भोला नाथ सिंह और हेड कांस्टेबल एसपी दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन दोनों के कोयला चोरों को सरंक्षण देने की बात सामने आ रही थी. इसकी जांच आरपीएफ द्वारा कराई जा रही है. जांच के दौरान दोनों को सस्पेंड किया गया है.

भिलाई में मालगाड़ी से कोयला चोरी होने की लगातार शिकायतें मिलती रहती हैं. दो महीने पहले मालगाड़ी से कोयला चोरी करते हुए कुछ लोगों को वीडियो वायरल हुआ था. इस पर आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए करीब 12 कोयला चोरों को दबिश देकर पकड़ा था. इन चोरों से 200 बोरी कोयला जब्त किया गया था. इस दौरान आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि भिलाई-3 और चरोदा में बाकायदा काेयला चोरी का रैकेट संचालित किया जा रहा है. इस मामले की जांच आरपीएफ द्वारा की जा रही थी. इसके बाद चरोदा में लंबे समय से पदस्थापित सब इंस्पेक्टर डीके पांडेय और हेड कांस्टेबल एसपी दुबे को रायपुर अटैच किया गया था. लंबे समय से विभाग को चोरी की कंप्लेन मिल रही थी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...