Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

कोकपारा अंडरपास में जमे पानी को पंप कर निकला गया, डीआरएम ने कहा-नहीं होगी भविष्य में परेशानी

खड़गपुर डीआरएम ने रेलहंट के साथ साझा की ताजा स्थिति की तस्वीर

खडगपुर रेलमंडल के कोकपारा में रेलवे फाटक बंद करने के बाद लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया आंडरपास तब परेशानी का कारण बन गया जब बीते हुई बारिश का पानी पांच फुट तक उसमें भर गया. लोगों ने इस पर नाराजगी जतायी और रेलवे के इंजीनियरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाया. रेलहंट ने इस मामले को रेल प्रशासन के सामने उठाया और निर्माण से पहले और बाद में भी लोगों की समस्याओं केा ध्यान में रखकर उसका निदान करने का अनुरोध किया.

खड़गपुर मंडल रेल प्रबंधक मनोरंजन प्रधान ने अंडरपास में पानी भरने के कारणों की जांच करायी. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने पूरी कोशिश कर उसी दिन पानी को बाहर निकाल दिया दिया था. उन्होंने कहा कि अंडरपास का निर्माण अभी चल रहा है और निर्माण के बाद भविष्य में लोगों को यहां ऐसी कोई समस्या दोबारा नहीं होगी. डीआरएम के निर्देश पर सीनियर डीईएन को-ऑर्डिनेशन ने भी यह स्पष्ट किया है कि अंडरपास अभी निर्माणाधीन है. रुका हुआ पानी तीन पंपों से पहले ही निकाला जा चुका है.

डीआरएम मनोरंजन प्रधान और रेलवे की ओर से तत्परता से उठाये गये कदमों की स्थानीय लोगों ने सराहना की है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि रेलवे भविष्य में भी लोगों की सुविधा को लेकर तत्पर रहेगा.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...