Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Udaipur : उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण
बोर्ड/जोन

Udaipur : उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 27, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

Udaipur. उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने बुधवार को अजमेर मंडल के अंतर्गत उदयपुर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने उदयपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निर्देशित किया.

दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने महाप्रबंधक को उदयपुर स्टेशन पुनर्विकास से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया. मुख्य इंजीनियर (निर्माण) अंकुर जैन ने पुनर्विकास कार्यों और आगे की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की.

महाप्रबंधक ने स्टेशन के निरीक्षण के साथ-साथ नवनिर्मित अधिकारी विश्राम गृह ”उदयकिरण” का शुभारंभ भी किया. इस अवसर पर उन्होंने नए विश्राम गृह की सुविधाओं का अवलोकन किया.

उदयपुर-अजमेर रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने राणाप्रताप नगर, मावली, कपासन और भीलवाड़ा स्टेशनों का निरीक्षण किया. उन्होंने ‘अमृत स्टेशन योजना’ के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए.

इस दौरे में प्रमुख रेलवे अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) वेद प्रकाश, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक मदन राम देवड़ा, प्रमुख वित्त सलाहकार गीतिका पांडेय, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक पी.सी. मीना और अन्य अधिकारी शामिल रहे.

Spread the love
Nwr gm amitabh in udaipur
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे ने बिना अनुमति काट डाले 116 पेड़, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की चेतावनी से अफसरों के उड़े होश
Next Article RATLAM : इस टेक्‍नोलॉजी को लागू करने में रतलाम मंडल भारतीय रेलवे में पहले स्थान पर
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group