तारकेश कुमार ओझा , खड़गपुर
दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर – हावड़ा संभाग में शनिवार को रेल सेवा बाधित रहेगी . ऐसा सेक्शन के आंदुल और बाउड़िया स्टेशनों के बीच होने वाले विकास कार्य के चलते होगा . रेलवे की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस वजह से सेक्शन की कई लोकल ट्रेनों का परिचालन हावड़ा के बजाय बाउड़िया तक सीमित कर दिया गया है . वापसी में ये ट्रेनें हावड़ा के बजाय बाउड़िया से गंतव्य को रवाना होंगी . वहीं हावड़ा – भद्रक स्पेशल हावड़ा के बजाय खड़गपुर तक चलेगी . वापसी में भी यह ट्रेन हावड़ा के बजाय खड़गपुर से रवाना होगी .
जबकि इसी ब्लॉक के चलते हावड़ा – रांची स्पेशल ट्रेन की यात्रा हावड़ा के बजाय टाटानगर तक सीमित कर दी गई है. वापसी में भी यह ट्रेन हावड़ा के बजाय टाटानगर से ही रांची को रवाना होगी . मेगा ब्लॉक का असर रविवार को भी रहेगा . रेलवे प्रशासन ने संभाग की कुछ लोकल ट्रेनों के रद और कुछ की समय सारिणी में परिवर्तन की संभावना के संकेत दिए हैं . हावड़ा संभाग के यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह रही कि कोरोना काल से बंद पड़ी जालेश्वर – हावड़ा मेमू लोकल शुक्रवार से फिर शुरू हो गई . दैनिक यात्री अरसे से इसकी मांग कर रहे थे .
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
- RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत! - June 18, 2026
















































































