Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

Train Derailment : अब मालदा में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार के बीच रेल यातायात बाधित

Kolkata. रेलवे में लगातार सेफ्टी को लेकर जारी किये जा रहे गाइडलाइन के बावजूद  ट्रेनों के पटरी से उतरने का सिलसिला जारी है. अब पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुमेदपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि सुबह करीब 10.45 बजे पेट्रोल ले जा रही मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए थे. उन्होंने कहा, ‘मालगाड़ी के कुल पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.’ एनएफआर के एक सूत्र ने बताया, ‘कटिहार के कुमेदपुर स्टेशन से गुजरते समय मालगाड़ी (डीएन आईओआरजी/बीटीपीएन/एलडी 70649) पटरी से उतर गयी, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह प्रभावित हो गया.’

यात्री ट्रेन को वापस कटिहार ले जाया गया

कटिहार से दुर्घटना राहत रेल (एआरटी) को भेजा गया है और वह मार्ग को बहाल करने में लगी हुई है. दुर्घटना के बाद फंस गई एक यात्री रेलगाड़ी को वापस कटिहार ले जाया गया है. मार्ग बहाल होने के बाद यह पुनः गंतव्य की ओर रवाना होगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेलगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण रेललाइन से जुड़ा ‘तकनीकी मामला’ हो सकता है, लेकिन इसका पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा.

जलपाईगुड़ी से कटिहार की ओर जा रही थी मालगाड़ी

कटिहार मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पेट्रोल से लदी मालगाड़ी पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से बिहार के कटिहार की ओर जा रही थी. पटरी से उतरी बोगियों के कारण न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार के बीच रेल यातायात बाधित हो गया.

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

‘डाउन लाइन’ को रेल यातायात के लिए खोल दिया गया है. ‘अप लाइन’ पर जल्द ही रेल यातायात बहाल कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ”इस घटना के वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...