Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

टाटानगर स्टेशन में तीन तो आदित्यपुर में दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म बनेंगे : रेल जीएम

  • SER जीएम ने टाटानगर और आदित्यपुर स्टेशनों पर विकास योजनाओं का लिया जायजा

JAMSHEDPUR. साउथ इस्टर्न रेलवे जोन के जीएम अनिल कुमार मिश्रा कहा कि टाटानगर स्टेशन के विकास पर उनकी पूरी नजर है. यहां कई योजनाएं जमीन पर उतरने वाली है जिनकी सुविधा यात्रियों को जल्द ही मिलने लगेगी. इसमें स्टेशन पर तीन नये प्लेटफार्म का बनाया जाना भी शामिल है. इससे अब ट्रेनों को आउटर पर अधिक समय तक नहीं रोकना पड़ेगा और लोगों को राहत मिलेगी.

शनिवार 15 जून को टीम के साथ टाटानगर स्टेशन पहुंचे जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया. टाटानगर-खड़गपुर थर्ड लाइन और टाटानगर-झारसुगुड़ा थर्ड लाइन का निरीक्षण भी जीएम ने किया. टाटानगर में स्टेशन पार्सल में स्कैनर मशीन का उद्घाटन भी किया. इसके बाद वे आदित्यपुर स्टेशन गये. जहां स्टेशन में बनने वाले नए प्लेटफार्म की जानकारी ली.

जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पार्सल सेक्शन में स्कैनर को लगाया गया है, ताकि कोई ऐसी वस्तु को रेल से नहीं भेजा जाए जिसे प्रतिबंधित किया गया है. उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक आदित्यपुर स्टेशन में दो अतिरिक्त प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जायेंगे. इससे यहां ट्रेनों के ठहराव की स्थिति में सुधार होगा.

जीएम ने बताया कि आदित्यपुर स्टेशन में रेलवे यार्ड भी बनाया जा रहा है. जहां ट्रेनों का रखरखाव हो सकेगा. इसके अलावा टाटानगर स्टेशन में भी ट्रेनों के आवागमन को देखते हुए तीन अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाए जाएंगे. फिलहाल टाटानगर स्टेशन में पांच प्लैटफार्म है जो कम है. तीन और प्लैटफार्म बनने से प्लैटफार्म की संख्या आठ हो जाएगी.

अक्तूबर के अंत से शुरु होगा टाटा-खड़गपुर थर्ड लाईन

जीएम अनिल मिश्रा ने बताया कि अक्तूबर के अंत तक टाटा-खड़गपुर के बीच थर्ड लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा. जनवरी 2025 तक टाटा-झारसुगुड़ा के बीच थर्ड लाइन का काम पूरा कर लिया जाएगा. साउथ इस्टर्न जोन में कई ट्रेने लेट चलती है. इस पर भी काम किया जा रहा है. रेलवे इस प्रयास में है कि जोन में ट्रेने समय पर चले, ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े. उन्होंने बताया कि जल्द ही टाटानगर स्टेशन के रेनोवेशन का काम शुरु कर दिया जाएगा.

डेवलपमेंट वर्क के लिए हटाया जायेगा अतिक्रमण

रेल जीएम ने बताया कि टाटानगर में विकास की कई योजनाएं लंबित है. यहां काम जल्द ही शुरू किया जाना है. इसके लिए जमीन का भी चयन किया गया है. उन्होंने बताया कि डेवलपमेंट वर्क के लिए चिन्हित जमीन से जल्द ही अतिक्रमण हटाया जायेगा. इसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करने का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया गया है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...