Rotary Club gave wheel chair. रोटरी क्लब का जमशेदपुर स्टील सिटी की ओर से टाटानगर यात्रियों की सुविधा के लिए दो व्हील चेयर दिया गया है. रोटरी की ओर से महिलाओं की टीम ने बुधवार 27 मार्च 2024 को स्टेशन पर टाटानगर रेलवे क्षेत्रीय रेल प्रबंधक अभिषेक सिंघल को व्हीलचेयर सौंपा. इसका उपयोग सीनियर सिटीजन, बीमार और दिव्यांग यात्री कर सकेंगे. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की सदस्यों ने बताया कि उनका प्रयास सामाजिक दायरे में लोगों को मदद करना शामिल है.
स्टेशन पर दिये गये दो व्हीलचेयर का उपयोग चलने-फिरने में असमर्थ यात्री प्लेटफाॅर्म पर आने-जाने के लिए कर सकेंगे. टाटानगर के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक अंजनी राय, डिप्टी एसएस अर्पिता माईती की मौजूदगी में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी की महिलाओं ने दोनों व्हील चेयर पदाधिकारियों को सुपूर्द किया. इनका उपयोग कोई भी यात्री परिचय पत्र देकर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय से कर सकता है. इसके अलावा कुली की मदद से व्हीलचेयर का इस्तेमाल यात्री कर सकेंगें.
- ECR: ‘अवार्ड’ की चमक में छिपा आरटीआई का ‘अंधेरा’, ट्रांसफर-ड्यूटी खेल पर प्रशासनिक पर्दा! - June 30, 2026
- CKP DIVISION : नई ट्रांसफर पॉलिसी में प्रबंधन की ‘मनमानी’ से रनिंग स्टाफ में आक्रोश, बैकफुट पर SERMU, मुद्दा भुनाने मैदान में उतरी SERMC - June 29, 2026
- उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला : जुलाई में 40 अतिरिक्त डिब्बों के साथ बढ़ेंगी हजारों सीटें - June 29, 2026




















































































