Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

TATANAGAR : रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी में स्व. बीडी मंडल स्मृति रक्तदान शिविर 15 अगस्त को

  • सातवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर की तैयारियों तेज, घर-घर जनसंपर्क 

JAMSHEDPUR. स्व. बीडी मंडल की सातवीं पुण्यतिथि पर टाटानगर के बागबेड़ा रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर की तैयारियां जोरों पर है. रेलवे को-ऑपरेटिव सोसायटी बड़ौदा घाट के सहकारिता भवन में रक्तदान शिविर 15 अगस्त 2024 को आयोजित किया जायेगा. लगातार सातवीं बार यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में रक्तदान शिविर के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है, साथ ही रक्तदान के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

शिविर आयोजन कमेटी के संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि जल्दी आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर रक्तदान करने के लिए लोगों से आग्रह किया जाएगा. श्री कुमार ने बताया कि 15 अगस्त 2024 को रक्तदान शिविर का प्रारंभ 9:30 बजे सुबह से होगा जो संध्या 4:30बजे तक जारी रहेगा.  रेलवे सोसाइटी के अध्यक्ष प्रहलाद झा तथा सचिव संजय शर्मा ने सोसाइटी के सभी लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर इसे सफल बनाएं.

श्री शर्मा ने कहा रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी की पूरी टीम तत्परता से लगी हुई है. उन्होंने बड़ौदा घाट के सभी निवासियों से इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की. शिविर सुबह 9:30 बजे से जो संध्या 4:30बजे तक चलेगा.

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

IRSTMU अध्यक्ष ने PCSTE से मिलकर जतायी चिंता, कर्मचारियों की परेशानी को किया साझा रिस्क एवं हार्डशिप अलाउंस के साथ आठ घंटे के ड्यूटी...

रेल यूनियन

आयोजन स्थल पर मुख्य निंयंत्रक ने लगाया गया ताला, नहीं होने दिया गया शैक्षणिक कार्यक्रम  सेफ्टी मीटिंग और कर्मचारी सम्मान समारोह रोकने से उत्तर...

आरपीएफ-जीआरपी

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के मेचेदा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल प्रभु यादव ने आज सुबह अपनी त्वरित सोच और साहस...

आरपीएफ-जीआरपी

ROURKELA. चक्रधरपुर रेलमंडल के राउरकेला-बंडामुंडा यार्ड में चोरों ने खड़ी दो ट्रैक रिलेयिंग ट्रेन (टीआरटी) से करीब 80 मीटर कॉपर केबल चोरी कर ली है....