Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

अहमदाबाद में रेलकर्मी की पुत्री की बिल्डिंग की 11वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत

Ahmedabad. पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल अंतर्ग सिद्धपुर रेलवे स्टेशन पर कॉमर्शियल के रेल कर्मचारी प्रवीण श्रीवास्तव की पुत्री कुमारी रूपाली श्रीवास्तव की हादसे में संदिग्ध रूप से मौत हो गयी है. पुलिस का अनुमान है कि युवती ने आत्महत्या की है लेकिन पिता का कहना हे कि बेटी आत्महत्या कभी नहीं कर सकती. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे.

प्रह्लादनगर के पास कॉर्पोरेट रोड पर मल्टीनेशनल कंपनी में रूपाली श्रीवास्तव काम करती थी. हालांकि अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन आशंकाओं के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. आनंदनगर पुलिस को जानकारी मिली है उसके अनुसार रूपाली श्रीवास्तव की बहन भी इसी कंपनी में काम करती थी. रूपाली 15 दिन बाद काम पर वापस आयी थी.

पुलिस ने रूपाली की मौत के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार उसने पहले गले पर ब्लेड मारने का प्रयास किया. इसके बाद 11वीं मंजिल से नीचे उसका शव मिला. अगर यह आत्महत्या है तो उसके कारणों की जांच की जायेगी. पुलिस रूपाली मोबाइल को भी खंगाल रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...