Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

वडोदरा में सिग्नल टेलीकाम विभाग में जल्द बनेगा नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग : डीआरएम

डीआरएम वडोदरा को मांग पत्र सौंपते IRSTMU के प्रतिनिधि
  • IRSTMU की मांग पर डीआरएम ने सीनियर डीएसटीई को ड्राफ्ट बनाने का दिया निर्देश
  • JE Tele की परीक्षा में उम्मीदवारों के फेल हो जाने पर B List वालें को मौका देने की मांग 

Vadodara. बड़ोदरा रेल मंडल के डीआरएम जितेंद्र सिंह ने सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन विभाग (Department of Signal and Telecommunication) में नाइट ड्यूटी फेलियर गैंग (Night Duty Failure Gang) बनाने के लिए जरूरी पहल करने का निर्देश सीनियर डीएसटीई अश्वनी कुमार को दिया है.

डीआरएम ने यह निर्देश इंडियन रेलवे सिगनल एंड टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (IRSTMU) की मांग पर सोमवार को दिया. महासचिव आलोक चंद्र के नेतृत्व में 24 जुलाई 2023 को यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम से मिलकर कर्मचारियों की मांगों से जुड़े 23 बिंदुओं से अवगत कराया.

बालासोर दुर्घटना के बाद भारी दबाव में S&T कर्मचारी, यूनियन आयी सामने, अफसरों को बतायी जमीनी हकीकत

सीनियर डीएसटीई अश्वनी कुमार को भी यह मांगपत्र सौंपा गया र्है. डीआरएम के पूछने पर IRSTMU के महासचिव आलोक चन्द्र प्रकाश ने बताया कि नाईट ड्यूटी फेलियर गैंग की स्थापना की उनकी मांग लंबे समय से चल रही है.

यह सेफ्टी से जुड़ा मामला है और यूनियन चाहती है कि इसका अनुपालन जल्द से जल्द कराया जायेा. इसके बाद डीआरएम ने तत्काल सीनियर डीएसटीई अरविंद कुमार से बात की और उन्हें इसका प्रारूप तैयार करने को कहा.

सीनियर डीएसटीई से मिलते IRSTMU यूनियन के प्रतिनिधि

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेश पर्वतीया ने JE की LDCE परीक्षा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों की ट्रेनिंग STTC साबरमती के Instructors से कराने तथा पूरे 21 दिन उनको spare करने की मांग की.

श्री कल्पेश ने बताया कि S&T कंस्ट्रक्शन स्टाफ को किसी भी प्रकार की कोई सेफ्टी आइटम सेफ्टी जैकेट, रेन कोर्ट, सेफ्टी सूज, विंटर जैकेट आदि नहीं मिल रहा है. इस पर डीआरएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

वडोदरा मंडल के IRSTMU मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह जी ने Ranker Quote की JE Tele की परीक्षा में सभी उम्मीदवारों के फेल हो जाने पर B List के उम्मीदवारों को मौका नहीं दिये जाने की बात बात डीआरएम को बतायी और कहा कि B List के उम्मीदवारों को भी एक मौका दिया जाना चाहिए.

महासचिव आलोक चन्द्र ने नवनियुक्त सहायकों/हेल्परों को दूसरे विभाग के कर्मचारियों के जैसा इनिशियल ट्रेनिंग दिए जाने की मांग रखी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...