Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

पूर्वोत्तर रेलवे : शिवराज सिंह ने सीसीएम का पदभार संभाला

  • सीसीएम कार्यालय में कार्यरत वाणिज्य स्टाफ के लिए लागू किया ड्रेस कोड

गोरखपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के सीसीएम शिवराज सिंह ने गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (प्रमुख) का पदभार ग्रहण कर लिया है. रेलवे बोर्ड ने 18 जनवरी को उनका तबादला पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के सीसीएम पद पर किया था.
दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी स्नातक शिवराज सिंह 1984 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) के अधिकारी हैं. उन्होंने उत्तर रेलवे में दिल्ली, मुरादाबाद, फिरोजपुर एवं अंबाला मंडलों पर परिचालन एवं वाणिज्य विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य किया है. इसके पहले वह पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एफएम एवं मुख्य यातायात योजना प्रबंधक के पदों पर कार्य कर चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने पश्चिम रेलवे में मुख्य दावा अधिकारी एवं मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/यात्री सेवा तथा प्रतिनियुक्ति पर आईआरसीटीसी में जीजीएम भी रह चुके हैं.

प्रभार लेने के तत्काल बाद मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने वाणिज्य कर्मियों को कार्यालय अवधि में जींस और टी-शर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी है. हालांकि अब तक कर्मचारियों को यह नहीं बताया गया है कि कार्य अवधि में उनका ड्रेस कोर्ड क्या होगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...