- पश्चिम बंगाल के 87 बैच के आईपीएस अधिकारी है चंदर
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल के 1987 बैच के IPS अधिकारी संजय चंदर आरपीएफ के नये डीजी होंगे. अप्वाइंटमेंट कमिटी ने उनके नाम पर स्वीकृति की मुहर लगा दी है. डीजी आरपीएफ अरुण कुमार के जून 2021 में सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था. अरुण कुमार से पहले धमेंद्र कुमार आरपीएफ के डीजी थे. संजय चंदर वर्तमान में स्पेशल डीजी सीआरपीएफ हैं.
अरुण कुमार यूपी कैडर के वर्ष 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी थे जिन्होंने तीन साल पहले 30 सितंबर को डीजी आरपीएफ का प्रभार संभाला था. मूल रूप से दरभंगा (बिहार) के रहने वाले अरुण कुमार लखनऊ के एसएसपी व डीआईजी भी रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सुरक्षा बल में व्यापक दृष्टिकोण अपनाने वाले अरुण कुमार ने कई बदलावों को अंजाम दिया. इसमें आरपीएफ एसोसिएशन में सेवानिवृत्त महामंत्री को पदमुक्त करना भी शामिल था.
- RPF पर राज्यसभा में उठे सवाल, रेल मंत्री ने दिया जबाव, आगरा कैंट की घटना पर 4 जवान सस्पेंड, CISF को सुरक्षा सौंपने का प्रस्ताव नहीं - August 5, 2026
- रेलवे बोर्ड का निर्देश : एसी बोगी में RAC के यात्रियों को भी अब मिलेगा पूरा बेडरोल, कंज्यूमर फोरम के जुर्माने के बाद जागा रेलवे - August 5, 2026
- सुरक्षा राम भरोसे! अत्यधिक थकान और अव्यावहारिक नियमों के बीच काम करने को मजबूर हैं लोको पायलट - August 3, 2026















































































