Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

रेलवे ने माल ढुलाई से जून माह में 1,481.11 करोड़ रुपये कमाये, लोडिंग पर फोकस

  • एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 13,316.81 करोड़ रुपये था*

NEW DELHI. भारतीय रेलवे की जून में माल ढुलाई से आय सालाना आधार पर 11.12 प्रतिशत या 1,481 करोड़ रुपये बढ़कर 14,798.11 करोड़ रुपये रही है. एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 13,316.81 करोड़ रुपये था. रेलवे बोर्ड ने बयान में कहा कि जून, 2024 के दौरान, 13.54 करोड़ टन की शुरुआती माल ढुलाई हासिल की गई है, जबकि जून, 2023 में यह आंकड़ा 12.30 करोड़ टन था, जो सालाना आधार पर लगभग 10.07 प्रतिशत की वृद्धि है. बयान में कहा गया कि जून में 14,798.11 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि जून, 2023 में 13,316.81 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय हुई थी.

इस तरह सालाना आधार पर लगभग 11.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई. रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष जून में रेलवे ने 6.02 करोड़ टन कोयला, 88.2 लाख टन आयातित कोयला, 1.50 करोड़ टन लौह अयस्क, 53.6 लाख टन पिग आयरन और तैयार स्टील, 75.6 लाख टन सीमेंट, 52.8 लाख टन क्लिंकर, 42.1 लाख टन खाद्यान्न, 53 लाख टन उर्वरक और 41.8 लाख टन खनिज तेल की ढुलाई की.

माल ढुलाई के लिए तैयार रहो’ मंत्र

रेल मंत्रालय ने कहा कि माल ढुलाई के लिए तैयार रहो’ मंत्र का पालन करते हुए आईआर (भारतीय रेलवे) ने कारोबारी सुगमता के साथ ही प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए लगातार कोशिश की है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...