NEW DELHI. रेलवे ने पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उत्तर रेलवे ने सोमवार को अलग-अलग नोटिस में कहा कि छह सितंबर को दिए गए इस्तीफे को सक्षम प्राधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है. पूनिया और फोगाट दोनों हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हैं. फोगाट को जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी की ओर से टिकट दिया गया है.
उत्तर रेलवे ने दोनों के मामलों में तीन महीने की नोटिस अवधि के प्रावधान में ढील दी. ऐसी अटकलें थीं कि नोटिस अवधि के मानदंड के मद्देनजर फोगाट संभवत: चुनाव नहीं लड़ पाएंगी. चुनाव नियमों के अनुसार, हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें रेलवे से आधिकारिक रूप से मुक्त होना होगा.
अब, चूंकि रेलवे ने दोनों ओलंपिक खिलाड़ियों को उनकी सेवा से मुक्त कर दिया है, इसलिए फोगाट चुनाव लड़ सकती हैं. कांग्रेस में शामिल होने से पहले पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उत्तर रेलवे ने फोगाट तथा पूनिया को नोटिस जारी किया था. उत्तर रेलवे ने कहा था कि ‘कारण बताओ’ नोटिस सेवा के नियमों के तहत दिया गया क्योंकि वे दोनों सरकारी कर्मचारी थे. नोटिस के बाद दोनों ने रेलवे से इस्तीफा दे दिया था.
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026
- आरा जंक्शन में महानंदा एक्सप्रेस के डिरेल होने पर उठ रहे गंभीर सवाल,तकनीकी गड़बड़ी या सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़! - September 6, 2026




















































































