Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

हावड़ा स्टेशन में 25 लाख की नगदी समेत यात्री गिरफ्तार

हावड़ा : रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता और तत्परता के चलते गैर कानूनी रूप से लाई जा रही 25 लाख की नगदी के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ ने जब्त राशि और यात्री को अग्रिम कार्रवाई के लिए आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार आरपीएफ के नार्थ पोस्ट कमांडर एमडी भुटिया के नेतृत्व में एसआई कौशल कुमार, एएसआई सुमंता सरकार, हैड कांस्टेबल ए बाग, सुब्रतो घोष, महिला कांस्टेबल प्रत्याशा कुमारी की टीम ओल्ड काम्प्लेक्स में नियमित चेकिंग कर रही थी. इसी बीच गेट नंबर 2/3 के पास एक यात्री की गतिविधि को देख आरपीएफ को संदेह हुआ. आरपीएफ ने उक्त यात्री को रोककर पूछताछ शुरू की तो वह सकपका गया.

उसके बैग की जांच की गई तो आरपीएफ भी दंग रह गई. बैग के अंदर काफी तादात में नगदी रखी थी. नगदी से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखाए जाने एवं संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर यात्री को हिरासत में ले लिया गया. जांच में कुल 25 लाख की नगदी बरामद हुई जिसे जब्त कर लिया गया. पूछताछ में यात्री ने अपना नाम राजेंद्र शर्मा (54) पुत्र स्व. रामधानी शर्मा निवासी उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी जिला के सिगरा थाना क्षेत्र के छित्‍तापुर अंतर्गत गांधीनगर बताया. पूछताछ में पता चला कि वह वाराणसी स्थित चौक थाना क्षेत्र के थटेरी बाजार स्थित एसके ज्वैलर्स नामक दुकान में नौकरी करता है.

25 लाख की नगदी को वह कोलकाता के बहूबाजार स्थित बीबी गांगुली स्ट्रीट में स्पार्क गोल्ड ज्वैलरी के मालिक हबीबुर्रहमान नामक शख्स को पहुंचाने जा रहा था. आरपीएफ की सूचना पर कोलकाता से आयकर विभाग की टीम भी हावड़ा स्टेशन पहुंच गई. आरपीएफ ने जब्त राशि और यात्री को अग्रिम कार्रवाई के लिए आयकर अधिकारी के सुपुर्द कर दिया. आयकर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...