ROURKELA. चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मंगलवार की सुबह आग लग गयी. घटना सुबह लगभग 11.30 बजे की बतायी जाती है. आग की चिंगारी स्टेशन मास्टर के चैंबर से निकली. इसके बाद आनन-फानन में पूरा स्टेशन खाली करा लिया गया. आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आसमान में काला धुआं दूर से दिखायी पड़ रहा है. आग की चपेट में आकर सिग्नल केबुल जलने से ट्रेनों का मूवमेंट ठप हो गया है.
आगजनी के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां स्टेशन पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. रेलवे प्रशासन भी मौके पर नजर बनाये हुआ है. राउरकेला स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार झारसुगुड़ा की आग से ट्रेनें राेक दी गयी है. ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ने से हजारों लोग परेशान है. अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से झारसुगुड़ा मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी गयी है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
- SECR : घूसखोर रेलवे IRSME अफसर के पास मिला 77 लाख कैश और सोने का अंबार, उठा ले गयी CBI - August 15, 2026
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026















































































