Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Friday, October 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » नार्दन रेलवे : रेलवे कर्मियों को व्यवहार कुशलता की ट्रेनिंग देगा अंबाला डिवीजन
मीडिया

नार्दन रेलवे : रेलवे कर्मियों को व्यवहार कुशलता की ट्रेनिंग देगा अंबाला डिवीजन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 21, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

अंबाला. नार्दन रेलवे के अंबाला डिवीजन में यात्रियों के सीधे संपर्क में रहने वाले रेलकर्मियों को व्यवहार कुशलता की ट्रेनिंग दी जायेगी. इसके लिए रेल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है. रेलवे स्टेशन पर तैनात बुकिग क्लर्क, ट्रेन में चलने व स्टेशन पर तैनात टीटीई, पूछताछ केंद्र में कर्मचारियों को अच्छा व्यवहार करने का तौर-तरीका सिखाया जाएगा. रेलवे यात्रियों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए यह पहल करेगा.

रेलवे को लगातार शिकायतें मिल रही है कि रेलकर्मियों का व्यवहार यात्रियों के साथ उग्र होता है और जांच में भी यह बात सही भी पायी गयी है. अंबाला रेल मंडल में लगभग 13 हजार कर्मचारी है जिसमें चार हजार कर्मचारी वाणिज्य विभाग से हैं. इसमें लगभग 1200 कर्मचारियों का सामना सीधे यात्रियों से होता है.

ट्रेन मैनेजर, टीटीई, टिकट बुकिग क्लर्क आदि को इस प्रशिक्षण के लिए चुना जायेगा. इसके बताया जायेगा कि रेलवे स्टेशन, टिकट काउंटर और ट्रेन में यात्रियों से किस तरह से बात करनी है. कर्मचारियों को बताया जाएगा कि अगर यात्री किसी कारणवश नाराज हैं तो उनके प्रति कैसा व्यवहार होना चाहिए. यात्रियों की समस्या सुनने के दौरान कैसे और क्या बोलना है, ताकि वे नाराज न हों. उनकी समस्याओं का समाधान करने के बाद उन्हें कब और कैसे सूचना देना है. वहीं ड्यूटी के दौरान रेल कर्मचारियों की यूनिफार्म कैसी हो और वे कहां पर तैनात हों.

अंबाला के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सफर के दौरान या स्टेशन पर टिकट आदि लेने के बाद कई बार यात्री और रेलवे कर्मचारी के बीच वाद-विवाद हो जाता है। इसका कारण कुछ भी हो सकता है. लेकिन ऐसे हालात में अपनी मानसिक व शारीरिक स्थिति पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है. इसलिए प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मचारियों को प्रेरित किया जाएगा ताकि वह संयम से किए व्यवहार से यात्री की परेशानी का समाधान कर सकें.

 

Spread the love
Ambala Division behavior of railway workers Northern Railway Northern Railway: Ambala Division will give training of practical skills to railway personnel Railway Passenger Service
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleटाटानगर : ट्रेन चालू होने के तीन दिन बाद सांसद से कराया उद्घाटन, जानिये कारण
Next Article BHOPAL : नौ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार स्वास्थ्य निरीक्षक को पांच साल की सजा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

मीडिया

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
रेलहंट स्पेशल

Northern Railway : 4.87 करोड़ का अवैध साम्राज्य, Ex-SrDEE/NR साकेत श्रीवास्तव और पत्नी पर CBI ने कसा शिकंजा

August 22, 2026
बोर्ड/जोन

कटरा-श्रीनगर रेल सेक्शन का निरीक्षण पूरा, CRS देशवाल ने परखे सुरक्षा मानक, DRM बोले- जल्द शुरू होगी ट्रेन सेवा

August 7, 2026
Latest Posts

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group