Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

NAGPUR : रेलवे के कई आरक्षण केंद्रों पर छापा, अवैध तत्काल टिकट बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार

NAGPUR. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मंगलवार को नागपुर मंडल के विभिन्न आरक्षण केंद्रों पर छापेमारी कर अवैध रूप से तत्काल टिकट बेचने वाले दो दलालों को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जाेन के आईजी महानिरीक्षक एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में की गई.

RPF के मोतीबाग स्थित व्यवस्थापन पोस्ट द्वारा यह अभियान चलाया गया, जिसमें तीन टीमें बनाई गईं. ये टीमें मोतीबाग रेलवे आरक्षण केंद्र, एयरपोर्ट नागपुर तथा अयोध्या नगर पोस्ट ऑफिस स्थित आरक्षण केंद्र पर तैनात की गई थीं. कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

अभियान के दौरान एयरपोर्ट नागपुर आरक्षण केंद्र से आनंद मेश्राम (36), निवासी बुद्ध विहार, नवनीत नगर, नागपुर को हिरासत में लिया गया. उसके पास से ₹3360 मूल्य की एक तत्काल टिकट जब्त की गई. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि टिकट ग्राहक के ऑर्डर पर बनाई गई थी.

दूसरी ओर, अयोध्या नगर आरक्षण केंद्र से श्रीकांत गायकवाड़ (35), निवासी न्यू सुबेदार लेआउट, नागपुर को पकड़ा गया. उसके पास से ₹2070 की तत्काल टिकट जब्त हुई, जो उसने भी ग्राहक के लिए बनवाई थी. रेलवे सुरक्षा बल ने जनता से अपील की है कि वे अवैध टिकट दलालों से सावधान रहें और केवल अधिकृत माध्यमों से ही टिकट बुक कराएं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...