Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

MUMBAI : महिला यात्री की जान बचाने के लिए पायलट ने रिवर्स में चलायी ट्रेन, दोनों पैर कटे

MUMBAI : महिला यात्री की जान बचाने के लिए ट्रेन को रिवर्स कराया गया. हालांकि महिला के दोनों पैर कट गये लेकिन उसकी जान बचाने का प्रयास रेल प्रशासन ने किया. घटना मुंबई के बेलापुर स्टेशन पर सोमवार को घटी. ट्रेन के इंतजार में खड़ी महिला पैर फिसल जाने से ट्रेन और स्टेशन के बीच से होती हुई पटरी के बीच गिर पड़ी थी. लोको पायलट ने ट्रेन को पीछे चलाया तब महिला को बाहर निकाला जा सका.

सूचना के अनुसार पनवेल से ठाणे जाते समय बेलापुर सीबीडी रेलवे स्टेशन ट्रेन के इंतजार में खड़ी एक महिला का पैर फिसल गया और वह रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ी थी. इसी बीच ट्रेन का पहला महिला कोच उनके पास से गुजर गया. अधिकारियों के आदेश पर चालक ने ट्रेन को पीछे किया तब महिला को बाहर निकाला जा सका. इस बीच महिला के दोनों पैर कट चुके थे.

घटना बेलापुर स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर घटी. महिला की उम्र 50 साल बतायी जाती है. उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...