Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

MUMBAI : ट्रेन में गोमांस ले जाने के शक में बुजुर्ग को पीटा, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आयी पुलिस

MUMBAI. धुले एक्सप्रेस एक बुजुर्ग की कुछ यात्रियों ने पिटाई कर दी है. गोमांस ले जाने के शक में घटना को अंजाम दिये जाने की बात कही जा रही है. हालांकि रेल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. ठाणे जीआरपी में इसका केस दर्ज किया गया है. रेल पुलिस के अनुसार जलगांव निवासी हाजी शरफ अली सैयद हुसैन अपनी बेटी के घर कल्याण जा रहे थे. तभी कुछ यात्रियों ने कथित तौर पर इस संदेह में उनकी पिटाई कर दी कि वह गोमांस ले जा रहे हैं.

पुलिस के अनुसार धुले एक्सप्रेस में सीट को लेकर पहले विवाद हुआ. फिर बीफ लेकर यात्रा करने का आरोप लगाकर बुजुर्ग की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी. दो आरोपियों की पहचान कर ली है जो कि धुले के रहने वाले हैं. जीआरपी के अनुसार घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. इसके बाद ठाणे रेल पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने उनकी बेटी के घर जाकर बयान दर्ज किया.

रेल पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को धुले से हिरासत में लिया है. उन्हें ठाणे लाने के लिए टीम रवाना की गई है. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में हुई कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है. वीडियो में एक दर्जन लोग ट्रेन के अंदर एक व्यक्ति पर हमला करते और उसे गालियां देते नजर आ रहे हैं.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...