Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

लखनऊ : चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिला ने होमगार्ड जवान को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल

लखनऊ. चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात किसी बात को लेकर एक महिला ने होमगार्ड को चप्पल से पीट दिया. आरोप है कि होमगार्ड ने फुटओवर ब्रिज पर खेल रही बच्ची और डांटा और डंडे से हाथ तोड़ने की बात कही थी. इस पर भड़की महिला ने विरोध जताया तो होमगार्ड ने अभद्रता की. विवाद बढ़ने पर होमगार्ड ने महिला को डंडे से पीटने की धमकी दी तो वह भड़क गई. दोनों के बीच नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत आ गई.

इस पर महिला ने होमगार्ड को चप्पल से पीट दिया. होमगार्ड ने भी महिला को धक्का दिया तो वह गिर गई. हालांकि महिला के साथ मौजूद व्यक्ति ने होमगार्ड को पकड़ लिया. इस दौरान वहां भीड़ लग गई और आरपीएफ की महिला सिपाही ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. इस बारे में जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने कोई शिकायत नहीं मिलने की बात कही है, जबकि किसी यात्री ने घटना वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है.

घटना का वीडियो मनीष पांडेय ने वायरल किया है जिसे हजारों लोग देख चुके हैं. ट्रवीट में जीआरपी एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिया है. हालांकि दोनों पक्ष द्वारा शिकायत नहीं दर्ज कराने पर मामले को रफा-दफा कर दिया गया है. हां, सिपाही अरुण कुमार शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है.

 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...