Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Chakardharpur: कोल्हान बंद का असर; नक्सलियों ने हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर लगाया बैनर, उखाड़ा फिश प्लेट, ट्रेन परिचालन बाधित

CHKARDHARPUR. कोल्हान में भाकपा माओवादियों के बंद असर दिखने लगा है. नक्सलियों ने ट्रेनों का परिचालन बाधित करने का प्रयास किया है. <नक्सलियों ने मनोहरपुर-जराइकेला के थर्ड रेल लाइन के पोल संख्या 378/35 ए और 378/31 ए-35 ए के बीच पटरी पर बैनर भी लगा दिया है.

हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रैक से फिश प्लेट भी उखाड़ दिया है, जिससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है. यात्री और गुड्स ट्रेन बीच रास्ते में ही खड़ी हो गयी है. घटना रात 2 से 3 बजे के बीच की बतायी जा रही है.

हालांकि सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंच चुके हैं. ये बैनर दक्षिणी जोनल कमेटी भाकपा माओवादी द्वारा लगाया गया है, जहां लिखा है कोल्हान सारंडा में पुलिसिया नरसंहार के खिलाफ 10 जुलाई 2024 को आहूत एकदिवसीय बंद को सफल बनाएं. घटना के बाद सुरक्षा बलों के जवान अलर्ट मोड पर हैं.

पहले से ही थी आशंका
नक्सलियों के द्वारा पहले ही सरकारी संपत्तियों के नुकसान पहुंचाने की आशंका जतायी जा रही थी, जिसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय (स्पेशल ब्रांच) ने अलर्ट जारी किया था. झारखंड के डीजीपी ने नक्सलियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया था, ताकि नक्सली अपने किसी मंसूबे में सफल नहीं हो.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

रेल न्यूज

जन सूचना अधिकारी पर बड़ी राशि डिमांड करने से पहले दूसरे विकल्पों पर विचार नहीं करने का आरोप  अपीलीय पदाधिकारी से शुल्क रद्द करने...