कोलकाता. खड़गपुर आरपीएफ की टीम ने ओडिशा के जालेश्वर में ओड़िशा कम्युनिकेशन में छापेमारी कर 61 लाख मूल्य के रेल टिकट की कालाबाजारी और अनाधिकृत रूप से रेल टिकट बनाने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में कम्युनिकेशन का मालिक निर्मल पंडित व ऑपरेटर सुकांत कुमार डाकुआ शामिल है.
ये लाग रेड चिली सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जी तरीके से तत्काल ई-टिकट बनाने का गोरखधंधा कई माह से चल रहे थे. आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, 31,000 रुपये मूल्य के 12 तत्काल टिकट, 1,97,218 रुपये मूल्य के पुराने तत्काल टिकट, 130 फर्जी आइडी आदि जब्त की गयी है. लैपटॉप की जांच से यह पता चला कि इन लोगों ने सात बैंक खातों से पहले 58 लाख रुपये मूल्य के टिकट अवैध रूप से बनाया. अभियान में खड़गपुर रेलवे सुरक्षा बल अपराध अनुसंधान शाखा के प्रभारी सुरेश कुमार व आरपीएफ सिक्युरिटी कंट्रोल के प्रभारी बीके यादव समेत अन्य शामिल थे.
- पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप - August 11, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन - August 11, 2026
- खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत - August 11, 2026
















































































