खड़गपुर है तो
हस्ती है, मस्ती है
हर चीज सस्ती है
इडली है, डोसा है
गुलगुला है
कसाई नदी का बुलबुला है!
खड़गपुर है तो
माता पूजा है
बाघ नाच है
खेल है, रेल है
रोज फंक्शन है
इतना बड़ा जंक्शन है
कम कमाई में
भरता पेट है
वर्ल्ड फेमस
आईआईटी का गेट है
एक परिवार
शहर सारा है
आपस में
भरपूर भाईचारा है
शहर है निराला
हर मामले में
लाजवाब है
हमें नाज़ है
क्योंकि यहां
मंदिर तालाब है …!!
Railhunt News Desk
देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।


