Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

सहयोग के लिए रेलवे का आभार, रेलनगरी आएंगी अनुराधा पौंडवाल

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर

क्रिसमस पर वेटिकन सिटी से लेकर पार्क स्ट्रीट तक में भारी भीड़ रही . पुस्तक मेले में जुटने वाली पुस्तक व संस्कृति प्रेमियों की भीड़ इसके सामने कुछ भी नहीं . यद्यपि २२ वां खड़गपुर पुस्तक मेला कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा .

यह बात खड़गपुर पुस्तक मेला कमेटी के सचिव देवाशीष चौधरी ने कही. २ से १० जनवरी तक आयोजित इस पुस्तक मेले के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए रविवार को कमेटी की ओर से द्वितीय संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था . इस अवसर पर प्रो. तपन कुमार पाल तथा पद्माकर पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे .

आयोजन स्थल टाउन हाल में चल रही पुस्तक मेले की तैयारियों के बीच चौधरी ने कहा कि इस बार मेला काफी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में होने जा रहा है. कोरोना और ओमिकोन संक्रमण की आशंका के बीच सबसे बड़ी कठिनाई फ्लाई ओवर निर्माण के चलते रास्ते बंद होने से थी.

पुस्तक प्रेमियों की अपील पर रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है , इसके लिए हम रेलवे प्रशासन के आभारी हैं . आयोजकों की ओर से कहा गया कि १० दिन व्यापी पुस्तक मेले में कला – संस्कृति की वैसी ही झांकी देखने को मिलेगी , जैसी हर साल होती है . हिंदी व हास्य कवि सम्मेलन भी होगा . इस बार कॉरपोरेट घरानों ने सामाजिक सरोकार संबंधी कार्य करने में रुचि दिखाई है . उन्हें उचित मंच प्रदान कर ९ जनवरी को करीब एक हजार कंबल जरुरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा. १० जनवरी को समापन समारोह में प्रख्यात गायिका अनुराधा पौंडवाल मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...